Ramayana Trailer: ब्रह्ममुहूर्त में आया रणबीर कपूर की रामायणम् का ट्रेलर, 4000 करोड़ी फिल्म में राम से लेकर रावण आए नजर

Ramayana Trailer: 4000 करोड़ रुपये की रामायणम् का ट्रेलर रिलीज हो गया है. आइए जानते हैं कैसा है रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायणम् का ट्रेलर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ramayana Trailer: रामायणम् का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर से लेकर यश आए नजर
YouTube
नई दिल्ली:

रामायण कई बार टीवी के पर्दे पर दिखाई जा चुकी है. हालांकि फैंस के बीच आज भी दूरदर्शन की रामायण छाई रहती है, जिसमें ना तो कोई वीएफएक्स और ना ही करोड़ों का बजट लगाया गया था. हालांकि प्रभास की आदिपुरुष के साथ रामायण को एक नया रूप देने की कोशिश की गई, जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. अब नितेश तिवारी 4000 करोड़ की रामायण लेकर आने वाले हैं, जो दो पार्ट में दिखाई जाएगी. पहले इस साल यानी 2026 में आएगा तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिखाया जाएगा. लेकिन अब मेकर्स ने इसी इंतजार को एक्साइटमेंट में बदलते हुए रामायणम् का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें राम का तो पता नहीं लेकिन रावण के किरदार में यश जरूर बाजी मार ले गए हैं. 

रामायणम् का आया ट्रेलर 

रामायणम् के ट्रेलर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, अजिंक्य देव और शोभना अहम किरदार में नजर आए. ट्रेलर में वीएफएक्स का खूब इस्तेमाल दिखाया गया है, जो रामायणम् के ट्रेलर को और भी खास बनाता है. हर एक किरदार का अलग अवतार फैंस का ध्यान खींचता है. 

ये भी पढे़ं- रामायण के जटायु, जामवंत और शूर्पणखा अब कैसे दिखते है, इंटरनेट पर वायरल वीडियो, इस अंदाज में एक्टर्स आए नजर

Advertisement

राम पर भारी रावण 

रामायणम् की पहली झलक में राम यानी रणबीर कपूर नजर आए जबकि सीता के रोल में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे की छोटी सी झलक दिखी थी. जबकि टीजर से रावण यानी यश गायब नजर आए थे. लेकिन अब ट्रेलर में यश का रावण अवतार देखने को मिला, जो ना सिर्फ, राम बल्कि सीता और लक्ष्मण पर भी भारी पड़ा.  

दशरथ बन लौटे अरुण गोविल

अभी तक 90 के दशक के दर्शकों के बीच अरुण गोविल की छवि राम की थी. लेकिन रणबीर कपूर की रामायण में वह दशरथ के रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस के बीच आज भी वह राम के रोल के लिए पहली पसंद बने हैं. अरुण गोविल दशरथ के अवतार में दिखे, लेकिन उनकी पुरानी छवि ही हमारे दिमाग में हावी रहती है.

Advertisement

रावण के रोल में यश ने कही थी ये बात

दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि इस बड़े पौराणिक प्रोजेक्ट (रामायण) ने ना सिर्फ उन्हें एक अहम किरदार निभाने का मौका दिया गया, बल्कि हिंदी सीखने में भी मदद की. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​का शुक्रिया अदा करते हुए यश ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ने का श्रेय दिया था और कहा था कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए प्रोफेशनल एवं पर्सनल, दोनों ही तरह से एक यादगार सफर रहा है.

उन्होंने कहा, 'मैं इस अद्भुत परियोजना का हिस्सा बनकर वास्तव में खुश हूं. यहां सब हिंदी में बात कर रहे हैं. मैं भी कोशिश करूंगा. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सारा श्रेय नमित मल्होत्रा ​​को जाता है. उन्होंने मुझे ये किरदार निभाने का अवसर दिया, उनके लिए मैं उनको धन्यवाद कहता हूं. हिंदी सीखने का भी मौका मिला. यश ने 'रामायण' में अपने को-स्टार्स की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'रणबीर, तुमने कमाल का काम किया है.पूरा भारत समझेगा कि तुमने इस रोल के लिए खुद को कैसे समर्पित किया और कैसा जादू पैदा किया है.'

ये भी पढ़ें- पहले प्यार की याद दिलाता वो 30 साल पुराना सदाबहार गाना, जावेद अख्तर ने लिखे बोल, आज भी दर्दभरे आशिकों की है धडकन

Featured Video Of The Day
NDTV Exclusive: FDA लैब में चौंकाने वाला खुलासा, दूध में मिलाया जा रहा है जहरीला डिटर्जेंट
Topics mentioned in this article
Ramayana
Yash
Ranbir Kapoor
Ramayana Trailer
Bollywood