नितेश तिवारी की रामायणम की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है. क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं महाकाव्य पर बन रही इस फिल्म की पहली झलक. इसमें सबसे पहले हम आपको दिखाएंगे भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर की झलक. पहली चार तस्वीरों में रणबीर के अलग अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं. कहीं वह धनुष बाण के साथ योद्धा स्वरूप में दिख रहे हैं को कहीं अयोध्या के राजा राम. फैन्स को लंबे समय से इस झलक का इंतजार था.
हनुमान जयंती पर फैन्स के साथ चीटिंग
हनुमान जयंती पर रामायणम् का टीजर रिलीज किया गया. लेकिन नतीजा क्या निकला, इसमें बजरंगी बली कहीं नजर ही नहीं आए. बताया जा रहा है कि फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. फिर आज हनुमान जयंती का भी दिन था. लेकिन टीजर में हनुमान की झलक नहीं दिखी. ऐसा लग रहा था कि मेकर्स ने इस खास मौके को इसलिए चुना ताकि वह अब जनता को भगवान हनुमान की एक झलक दिखा सकें. सनी देओल के फैन्स को इस झलक का इंतजार था लेकिन इस टीजर ने केवल और केवल निराश किया है. हनुमान ही नहीं उनके अलावा इस टीजर में रावण भी मिसिंग है. कुल मिलाकर इस टीजर में श्रीराम की ही झलक देखने को मिलती है. ऐसे में जो फैन्स कुछ नए की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हें जोर का झटका लग सकता है.
एक ग्लोबल मोमेंट: पूरी दुनिया में एक जैसे उत्साह के साथ रिलीज किया गया यह 'राम' टीजर दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बड़ा पल है. यह एक ऐसे किरदार को सामने लाता है जिसकी कहानी 5,000 से भी ज्यादा सालों से चली आ रही है. जो लोग इस कहानी को सुनते हुए बड़े हुए हैं, उनके लिए यह एक नया नजरिया है और दूसरों के लिए इतने बड़े लेवल पर पहली बार इस कहानी से जुड़ने का एक शानदार मौका है.
एक ऐसा हीरो जो अपने फैसलों से पहचाना जाता है: 'राम' एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें दुनिया आज के दौर में कम ही देख पाती है. एक ऐसा नायक जो अपनी पसंद से ऊपर अपने फर्ज को रखता है. जो सही काम करने के लिए सत्ता तक को छोड़ने की हिम्मत रखता है. जो वो सब करता है जो जरूरी है, भले ही इसके लिए उसे अपनी हर चीज दांव पर लगानी पड़े.
'मर्यादा पुरुषोत्तम' यानी 'इंसानी बर्ताव का सबसे ऊंचा पैमाना' माने जाने वाले राम इज्जत, दया और सही-गलत की समझ का जीता-जागता उदाहरण हैं, फिर चाहे उनके सामने वनवास हो, अपनों को खोने का दुख या अन्याय ही क्यों न हो. यही बातें उन्हें रामायणम् में हमेशा के लिए यादगार बनाती हैं.
नितेश तिवारी, रामायणम् (2 पार्ट फिल्म फ्रेंचाइजी) के डायरेक्टर: "रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है."
यह भी पढ़ें: रामायण का टीजर रिलीज होने से पहले शुरू हुआ विवाद, इस बात पर भड़का फैन्स का गुस्सा
रणबीर कपूर, राम का किरदार निभाने पर: "मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं. मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है."
नमित मल्होत्रा, रामायणम् के प्रोड्यूसर, फिल्म मेकर और क्रिएटिव आर्किटेक्ट: "राम की कहानी की ताकत इसमें नहीं है कि उन्होंने क्या जीता, बल्कि इसमें है कि उन्होंने क्या त्याग दिया. वो एक ऐसा पैमाना सेट करते हैं जो आसान या सुविधाजनक नहीं है, लेकिन जरूरी है. वो अपनी पसंद से ऊपर फर्ज को, आराम से ऊपर सच को और खुद से ऊपर बलिदान को चुनते हैं. यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों सालों से टिकी हुई है और आज भी उतनी ही मायने रखती है."
यहां देखें रामायणम् का टीजर