Ramayana: आदिपुरुष बनकर ना रह जाए रामायणम! रणबीर कपूर फिल्म में रावण के ऐसे दिखाने की हुई तैयारी

रामायणम इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. बीते दिनों फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था. जिसमें रणबीर कपूर के लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद से रामायणम को लेकर लगातार अलग-अलग तरह खबरें आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ramayana: आदिपुरुष बनकर ना रह जाए रामायणम!

रामायणम इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. बीते दिनों फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था. जिसमें रणबीर कपूर के लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद से रामायणम को लेकर लगातार अलग-अलग तरह खबरें आ रही हैं. खास बात यह है कि रामायण पर बनी यह फिल्म आदिपुरुष के बाद आ रही है. आदिपुरुष ना केवल बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी बल्कि इस फिल्म को डायलॉग और फिल्मांकन की वजह से खूब ट्रोल किया था. ऐसे में रामायणम को लेकर मेकर्स की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि कहीं उनकी फिल्म का भी हाल आदिपुरुष जैसा ना हो जाए. 

कैसा होगा रामायणम का रावण

इस बीच रामायणम के डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने फिल्म के रावण को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि नीतेश तिवारी में रावण के किरदार को पारंपरिक खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि एक दयालु और गुणी राजा के रूप में दिखाया जाएगा. कॉलाइडर को दिए इंटरव्यू में नीतेश तिवारी ने कहा कि रावण सिर्फ एक 'डार्क कैरेक्टर' नहीं था. उसके जीवन के कई पहलू थे. वे एक बेहतरीन योद्धा, संगीतकार, विद्वान, दयालु राजा और भगवान शिव का बड़ा भक्त था. नीतेश ने बताया, "रावण में इतने सारे गुण थे कि उसे सिर्फ एक खलनायक मानकर नहीं चलाया जा सकता."

ये भी पढ़ें: रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर खूब देखा जाता था श्रीमान श्रीमती, 30 साल बाद अब कहां है शो की पूरी टीम

रावण की जटिलता

निर्देशक के अनुसार, रावण के सभी पक्ष दिखाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें एक बड़ा सबक छिपा है. उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति इतने अच्छे गुणों वाला हो, लेकिन बदला लेने की भावना और अहंकार उसे नियंत्रित करने लगे, तो अंत क्या होता है, यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है." इस तरह रामायणम रावण की जटिलता को उजागर करेगी. फिल्म में रावण का रोल साउथ स्टार यश निभा रहे हैं. राम का किरदार रणबीर कपूर और सीता की भूमिका साई पल्लवी कर रही हैं. रामायणम दो भागों में रिलीज होगी पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा 2027 में.

Advertisement

बड़े स्तर पर दिखेगी लंका और अयोध्या 

नीतेश तिवारी ने यह भी कहा कि रामायण सिर्फ बड़े-बड़े दृश्यों की फिल्म नहीं है. इसके केंद्र में भावनाएं हैं. वे लंका और अयोध्या को ऐसे दिखाएंगे, जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा. प्रोड्यूसर नमित माल्होत्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए उन्हें सात साल लग गए. फिल्म की स्कोरिंग हंस जिमर और एआर रहमान कर रहे हैं. यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस भी फिल्म का हिस्सा है.

Featured Video Of The Day
US-Iran War Paused: डेडलाइन से 90 मिनट पहले कैसे टली तबाही? ट्रंप की डील और ईरान का 'टोल'