रामायण के लक्ष्मण ने खोला BTS का पिटारा, 1000 करोड़ क्लब से पहले शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, पत्नी ने किया मजेदार कमेंट

रामायण के 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से पहले लक्ष्मण बने रवि दुबे ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ फिल्म के सेट से कुछ खास BTS तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों पर पत्नी सर्गुन मेहता का मजेदार कमेंट भी खूब चर्चा बटोर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रवि दुबे ने शेयर की रामायण के सेट की BTS फोटोज

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता रवि दुबे भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी पसंद किया है. अब अभिनेता ने फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी नजर आ रहे हैं.

रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा भी नजर आए. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा, ‘खुश होने की हजार वजहें.'

रवि की इन तस्वीरों पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री सर्गुन मेहता ने भी मजेदार कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘जब मैं कहती हूं कि मैं भी इंस्टाग्राम पर BTS देखती हूं, तो कोई मेरी बात पर यकीन नहीं करता.' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया. उनका यह कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है.

करण जौहर ने की रवि दुबे की तारीफ

रवि दुबे की तारीफ करने वालों में फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी शामिल है. करण ने सोशल मीडिया पर अभिनेता की एक्टिंग की सराहना की. उन्होंने लक्ष्मण के किरदार में रवि को शानदार बताया. करण के मुताबिक, रवि ने एक ऐसे भाई का किरदार निभाया है, जो अपने बड़े भाई से बेहद प्यार करता है और हर हाल में उनके साथ खड़ा रहता है. उनकी एक्टिंग ने करण को भावुक भी किया और उनके चेहरे पर मुस्कान भी ला दी.

Advertisement

वहीं, रैपर बादशाह ने फिल्म की कास्टिंग की तारीफ करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को इसका श्रेय दिया. उन्होंने खास तौर पर लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि दुबे को चुनने को शानदार फैसला बताया.

सुनील लहरी को भी पसंद आए रवि दुबे

टीवी की पुरानी रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने भी रवि दुबे की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नए लक्ष्मण के किरदार में वह मासूमियत और जोश नजर आता है, जिसकी इस भूमिका से उम्मीद की जाती है. साथ ही उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

Advertisement

ऐसी है नितेश तिवारी की रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होने वाली फिल्म है. इसके पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं. वहीं, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने राघव को किया रोमांटिक बर्थडे विश, डेट नाइट वीडियो शेयर कर बोलीं- तुम जैसे लोग अब बनते ही नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे का नाम होगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'
Topics mentioned in this article
Ravi Dubey
Ravi Dubey As Lakshman
Entertainment
Ramayana
Ramayana BTS Photos

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं