Ramayana Box Office Collection Day 8: 1000 करोड़ क्लब में पहुंची रामायण, धुरंधर 2 का बस टूटने वाला है रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection Day 8: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है. अब फिल्म की नजर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के रिकॉर्ड पर है, जिसे पीछे छोड़ने के लिए उसे बस एक और बड़ी छलांग की जरूरत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण ने छुआ 1000 करोड़ का आंकड़ा, अब धुरंधर 2 अगला टारगेट

Ramayana Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इसकी नजर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2' के रिकॉर्ड पर है. सात दिनों में 934 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली ‘रामायण' ने आठवें दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रणबीर कपूर की फिल्म कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2' को पीछे छोड़ पाएगी?

8वें दिन भारत में कितनी हुई कमाई?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1' ने आठवें दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 39.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 33.62 करोड़ रुपये कमाए. इसके लिए 16,970 शो चलाए गए. वहीं, कन्नड़ वर्जन से 2.75 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन से 1.76 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन से 1.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. आठवें दिन फिल्म देशभर में 20,105 शो में दिखाई जा रही है.

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 550.88 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कमाई 657.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल कलेक्शन आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है.

1000 करोड़ पार, अब ‘धुरंधर 2' की बारी

‘रामायण पार्ट 1' ने सात दिनों में दुनियाभर में 934.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरी तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' ने रिलीज के सातवें दिन तक 1005.72 करोड़ रुपये और आठवें दिन तक 1078.29 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. ऐसे में रणबीर कपूर की फिल्म अभी ‘धुरंधर 2' के आठवें दिन के आंकड़े से पीछे है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘रामायण' इस अंतर को कितनी तेजी से कम करती है.

Advertisement

4000 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण' करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही दो भागों वाली फिल्म फ्रेंचाइजी है. पहले भाग में भगवान राम के बचपन, वनवास और माता सीता के हरण तक की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें: 35 साल पुराना गाना, जिसमें श्रीदेवी बनी थीं इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत बंजारन, अलका याग्निक की आवाज, मिले 365 मिलियन यूट्यूब व्यूज

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM योगी के भैंस चराने वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- "हम भैंस भी चराते हैं और प्रदेश भी चलाते हैं"
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ranbir Kapoor
Entertainment
Sai Pallavi
Box Office

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं