Ramayana Box Office Collection Day 15: लगातार 15 दिन डबल डिजिट में कमाई, इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आई रामायण

रामायण ने 15 दिन से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाई हुई है. लगातार 15 दिन डबल डिजिट में कमाई के साथ इस फिल्म ने इस खास लिस्ट में पांचवीं पोजीशन हासिल कर ली है. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी रहती है तो टॉप-4 फिल्मों को खतरा हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ramayana Box Office Collection Day 15: पंद्रहवें दिन रामायण ने हासिल की खास पोजीशन
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और यश के लीड रोल वाली 'रामायण - पार्ट 1' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड सेट कर रही है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस पौराणिक महागाथा ने अपने दूसरे गुरुवार यानी कि 19 नवंबर को 17.80 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इसके साथ ही महज 15 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 817.39 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े तक पहुंच गई है. इस बीच एक और रिकॉर्ड है जो इस फिल्म ने अपने नाम कर लिया है या यूं कहें कि एक खास लिस्ट में एंट्री कर ली है. 'रामायण' ने सिनेमाघरों में अपने पहले 15 दिनों में से हर दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये (नेट) से ज्यादा की कमाई की है!

इसके साथ ही फिल्म उन फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है जिन्होंने सबसे ज्यादा दिन डबल डिजिट में कमाई की. रामायण इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने यह अचीवमें तब अपने नाम की है जब यह दिवाली से पहले रिलीज हुई थी. उस समय कमाई आज के मुकाबले कम थी. दिवाली के बाद जबरदस्त उछाल आया और फिर वीकडेज में कमाई में एक नैचुरल गिरावट आई.

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर' (2025) पहले नंबर पर है. इसने लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की है. दूसरे शब्दों में कहें तो, यह फिल्म लगातार चार हफ्तों तक हर दिन कम से कम 10 करोड़ रुपये (नेट) कमाने में सफल रही! 'पुष्पा 2 - द रूल' (2024) लगातार 21 दिनों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि 'धुरंधर द रिवेंज' (2026) 20 दिनों के साथ तीसरे नंबर पर है. 'बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन' (2017) और 'छावा' (2025) दोनों ही 17 दिनों के साथ चौथे नंबर पर हैं. 'रामायण' फिलहाल 15 दिनों के साथ छठे नंबर पर है. 'बाहुबली 2' और 'छावा' के 17 दिनों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 'रामायण' को बस दो और दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करने की जरूरत है.

'रामायण' अपने तीसरे वीकेंड में एंट्री कर रही है और इसका यह सिलसिला अभी भी जारी है. शुक्रवार (20 नवंबर) को फिल्म की 10 करोड़ की कमाई इसे 16 दिनों तक खींच ले जाएगी, और अगर शनिवार को भी कमाई दो अंकों (10 करोड़ या उससे ज़्यादा) में रहती है, तो यह 'बाहुबली 2' और 'छावा' की बराबरी करते हुए 17 चौथे नंबर पर आ जाएगी. हालांकि, तीसरे वीकेंड के बाद इस सिलसिले को बनाए रखना और भी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि अब दोबारा हफ्ते की शुरुआत होने को है.

बॉलीवुड की वे फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट (10 करोड़ या उससे ज्यादा) में कमाई की है:

Advertisement

धुरंधर (2025) – लगातार 28 दिन
पुष्पा 2 – द रूल (2024) – लगातार 21 दिन
धुरंधर द रिवेंज (2026) – लगातार 20 दिन
बाहुबली 2 – द कन्क्लूज़न (2017) – लगातार 17 दिन
छावा (2025) – लगातार 17 दिन
रामायण – पार्ट I (2026) – लगातार 15 दिन (जारी है)

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 की रिलीज से 13 दिन पहले बदला बनराकस का रोल? नए वीडियो ने फैन्स के बीच मचाई हलचल

Advertisement
Featured Video Of The Day
मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी
Topics mentioned in this article
Ramayana Box Office Collection
Ranbir Kapoor
Nitesh Tiwari
Yash
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं