नवंबर को पीछे छोड़ देगा दिसंबर! ‘रामायण’ की सफलता के बीच PVR के संजीव बिजली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को PVR आईनॉक्स के संजीव बिजली ने पहले से हिट बताया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिसंबर 2026 का बॉक्स ऑफिस कारोबार नवंबर से भी बड़ा हो सकता है. जानिए किन बड़ी फिल्मों पर टिकी हैं सिनेमाघरों की उम्मीदें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
6. 2026 के आखिरी दो महीने बदल देंगे बॉक्स ऑफिस की तस्वीर

साल 2026 के शुरुआती नौ महीने भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छे रहे हैं और अब फिल्म कारोबार की नजरें साल के आखिरी दो महीनों पर टिकी हैं. नवंबर और दिसंबर में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. खास तौर पर रणबीर कपूर की ‘रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है. पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सह-संस्थापक संजीव बिजली का मानना है कि नवंबर पहले से ही काफी मजबूत नजर आ रहा है, जबकि दिसंबर का कारोबार इससे भी बड़ा हो सकता है. एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में उन्होंने साल के आखिरी दो महीनों में रिलीज होने वाली फिल्मों और बॉक्स ऑफिस की संभावनाओं पर अपनी राय रखी.

‘रामायण' पहले से ही हिट, दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता

नवंबर के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए संजीव बिजली ने सबसे पहले ‘रामायण' का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ‘रामायण' पहले से ही हिट है. अब यह कितनी बड़ी हिट साबित होगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फिल्म हिट तो है ही.” उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है और हर कोई इसे देखना चाहता है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी अच्छी है. बिजली के मुताबिक, फिल्म के रिव्यू भी ज्यादातर अच्छे हैं और वर्ड ऑफ माउथ भी सकारात्मक है. यही वजह है कि नवंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है.

‘रामायण' के अलावा नवंबर में कई दूसरी फिल्मों की रिलीज भी सिनेमाघरों के लिए अच्छी खबर है. बिजली ने बताया कि नवंबर में एक छोटी फिल्म ‘आई प्ले रॉकी' भी रिलीज हो रही है. इसके अलावा 20 नवंबर को ‘हंगर गेम्स' और ‘गॉडजिला माइनस जीरो' जैसी दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आएंगी. वहीं, 27 नवंबर को सूरज बड़जात्या की फिल्म भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में नवंबर में अलग-अलग तरह की फिल्मों के दर्शकों के लिए कई विकल्प मौजूद रहेंगे.

नवंबर से भी बड़ा हो सकता है दिसंबर का कारोबार

संजीव बिजली के मुताबिक, दिसंबर का महीना नवंबर से भी ज्यादा बड़ा रहने की संभावना है. इस महीने कई बड़ी फिल्मों की रिलीज प्रस्तावित है. उन्होंने सलमान खान की ‘मातृभूमि' का जिक्र किया, जिसके अलावा श्रद्धा कपूर की ‘इथा' भी दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जिसे पीवीआर आईनॉक्स वितरित कर रहा है. दिसंबर की बड़ी फिल्मों में ‘किंग' भी शामिल है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा ‘ड्यून' और ‘एवेंजर्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज भी इसी महीने प्रस्तावित है. बिजली का मानना है कि इन फिल्मों की मौजूदगी दिसंबर को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बना सकती है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि नवंबर पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसके लिए काफी हद तक ‘रामायण' जिम्मेदार है. वहीं, दिसंबर में फिल्मों की इतनी बड़ी सूची है कि यह महीना नवंबर से भी बड़ा साबित हो सकता है.

फिल्मों की कमी नहीं है भारतीय बाजार में

संजीव बिजली ने बातचीत के अंत में भारतीय फिल्म बाजार में फिल्मों की उपलब्धता को लेकर भी संतोष जताया. उन्होंने कहा कि देश में सिनेमाघरों के लिए फिल्मों की कोई कमी नहीं है. नवंबर और दिसंबर में हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इससे दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए कई विकल्प होंगे और सिनेमाघरों के कारोबार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भोजपुरी से हिंदी में बना 31 साल पुराना गाना, करिश्मा-गोविंदा ने जेठ की दुपहरी में किया डांस, कुमार सानू-पूर्णिमा का सॉन्ग 90s में हुआ सुपरहिट

Featured Video Of The Day
छठ पर महाराष्ट्र से दिल्ली तक सियासी घमासान!
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ranbir Kapoor
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं