रामानंद सागर की रामायण के लक्षमण के सिर से रातों-रात छिन गई छत, अंकल-आंटी ने सुनील लहरी को कह दिया था- इंतजाम कहीं और कर लो

दूरदर्शन के पॉपुलर शो रामायण का एक एक किरदार आज तक दर्शकों के दिलों में बसता है. लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं और यही वजह है कि ये सितारे जब भी किसी पॉडकास्ट या इंटरव्यू में जुड़ते हैं तो अपने बारे में अनसुने किस्से जरूर शेयर करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुनील लहरी को मुंबई में जब अचानक छोड़ना पड़ा घर
Social Media
नई दिल्ली:

रामानंद सागर का पॉपुलर टीवी शो रामायण आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है. इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी आज भी फैंस के बीच उतने ही पॉपुलर हैं और लोगों से अपने किस्से और कहानियां शेयर करते रहते हैं. सुनील लहरी को सफलता मिलने से पहले उनका जीवन बेहद मुश्किलों भरा था. हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुनील लहरी ने अपने स्ट्रगल के दिनों का वो अनसुना किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा. सुनील लहरी ने बताया कि उनके स्ट्रगल के दिनों उनके लिए मध्य प्रदेश (भोपाल) से गैस सिलेंडर फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंचाया जाता था. यह सुनकर लगता है कि उनके पिता डॉक्टर होने के कारण अपने इलाके पर उनकी अच्छी पकड़ थी, जिसका फायदा मुश्किल वक्त में उन्हें मिला.

सुनील लहरी की स्ट्रगल स्टोरी

मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे सुनील लहरी ने भोपाल से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए वे मुंबई चले आए. 80 के दशक में शुरुआती दिनों में उन्हें भारी संघर्ष करना पड़ा. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “मैंने कॉलेज के आखिरी साल में हॉस्टल छोड़ दिया था. कुछ समय गोरेगांव में अंकल-आंटी के घर रहा. एक दिन अंकल ने कहा कि अपना इंतजाम खुद कर लो. मेरे अंदर इतना सेल्फ प्राइड था कि मैंने सामान उठाया और घर छोड़ दिया.”

उसके बाद सुनील लहरी जुहू इलाके में भटकते रहे. एक रेस्टोरेंट में पहचान बनने के बाद उन्हें किराए का घर मिला, जहां प्रकाश झा रहते थे. लेकिन घर खाली होने में देरी हो गई जिससे परेशानी और बढ़ गई.

Advertisement

पिता की मेहरबानी और नेताओं का मिला साथ

सुनील लहरी ने साफ किया कि यह सब उनके पिता डॉ.शिखर चंद्र लहरी की वजह से संभव हो पाया. उनके पिता के कनेक्शन की बदौलत नेता लोग उनके लिए गैस सिलेंडर भोपाल से मुंबई तक पहुंचाते थे. इस तरह उनके बेसिक जरूरतों का ध्यान रखा जाता था.

यह भी पढ़ें: चुनरी चुनरी पर चल रहे विवाद के बीच सलमान खान ने कसा वरुण धवन पर तंज, देखें कैसे चुटकी ले गए भाईजान

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लहरी

रामायण के 39 साल पूरे हो चुके हैं. आज सुनील लहरी सोशल मीडिया को जरिए फैन्स से जुड़े रहते हैं. वे फैंस के साथ मोटिवेशनल बातें शेयर करते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: पैदा होते ही अस्पताल में अपने असली मां-बाप से बिछड़ गई थी ये एक्ट्रेस! मां ने मचाया हल्ला तो मच गया हड़कंप

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Sunil Lahri Gas Cylinder From Flight
Sunil Lahri Instagram
What Is Sunil Lahri Doing Now
Sunil Lahri Father Name