50 का हुआ रामायण में 13 साल का कुश, एक्टिंग छोड़ी फिर भी बना 1400 करोड़ का मालिक, 38 साल बाद पहचानना मुश्किल

राम और माता सीता के पुत्र 'कुश' का किरदार निभाने वाले मयूरेश क्षेत्रमाडे उन चाइल्ड आर्टिस्ट्स में रहे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. कम उम्र में मिली इस पहचान के बावजूद उन्होंने एक्टिंग को आगे नहीं बढ़ाया. अब 38 साल बाद उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण में सीता का यह बेटा अब है करोड़ों का मालिक

80 के दशक के आखिर में जब देश में एक ही चैनल का दौर था, तब कुछ चेहरे ऐसे बने जो घर-घर में पहचाने जाने लगे. रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिकों ने उस समय टीवी की दुनिया को एक अलग ही मुकाम दिया. इन्हीं में एक ऐसा किरदार भी था, जिसने कम उम्र में लोकप्रियता हासिल की, लेकिन फिर अचानक स्क्रीन से दूर हो गया. सालों बाद वही चेहरा अब एक बिल्कुल अलग पहचान के साथ सामने आता है. ‘उत्तर रामायण' में भगवान राम और माता सीता के पुत्र कुश का किरदार निभाने वाले मयूरेश क्षेत्रमाडे उन चाइल्ड आर्टिस्ट्स में रहे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. कम उम्र में मिली इस पहचान के बावजूद उन्होंने एक्टिंग को आगे नहीं बढ़ाया और पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला लिया. यही मोड़ उनके जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हुआ.

विदेश से हासिल की फाइनेंस में डिग्री

पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए, जहां उन्होंने फाइनेंस के क्षेत्र में खुद को तैयार किया. उन्होंने वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर भी काम किया. आगे चलकर उन्होंने रिसर्च और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया, जिससे उन्हें बिजनेस की गहरी समझ मिली. यह सफर धीरे-धीरे उन्हें उस मुकाम तक ले गया, जहां वह एक बड़ी ग्लोबल कंपनी से जुड़कर लीडरशिप रोल में नजर आए. वह इस कंपनी ने सीईओ बने.

उनके करियर का बड़ा टर्न उस समय आया, जब उन्हें एक इंटरनेशनल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म कंपनी में शीर्ष पद की जिम्मेदारी मिली. इसके बाद उनके नेतृत्व में कंपनी ने तेजी से ग्रोथ दर्ज की और रेवेन्यू के मामले में हजारों करोड़ तक पहुंचने में कामयाब रही. इसी वजह से उनका नाम एक सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के तौर पर भी चर्चा में रहा. आज वह 1400 करोड़ के मालिक हैं.

एक्टिंग से दूर अमेरिका में सैटल

आज मयूरेश क्षेत्रमाडे एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह दूर अमेरिका में रहते हैं और इंटरनेशनल बिजनेस जगत में सक्रिय हैं. दिलचस्प बात यह है कि टीवी पर निभाया गया उनका ‘कुश' का किरदार आज भी लोगों की यादों में बना हुआ है, भले ही उन्होंने खुद अपनी राह पूरी तरह बदल ली हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कान्स 2026 में मचा बवाल, मॉडल के चेहरे पर कैंची से हुआ हमला, VIDEO ने उड़ाए होश
 

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price Hike: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट | Breaking News