राम कपूर की पत्नी की 7 फोटो, ऑनस्क्रीन बने देवर भाभी, एकता कपूर ने बनाया टॉप एक्ट्रेस

राम कपूर टीवी के सबसे नामचीन और ज्यादा पैसे कमाने वाले एक्टर हैं पर क्या आप जानते हैं कि उनकी बीवी भी टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. एकता कपूर ने उन्हें टॉप एक्ट्रेस बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राम कपूर की पत्नी की 7 फोटो

टीवी की दुनिया में राम कपूर बहुत बड़ा नाम हैं, जिन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी कदम रखा. लेकिन फैंस आज भी उन्हें कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर की भूमिका के लिए पहचानते हैं. लेकिन कम लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं. गौतमी कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की भूमिका भी निभा चुकी हैं. इसके अलावा वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. लेकिन बात राम कपूर के साथ गौतमी कपूर की लव स्टोरी की करें तो दोनों की मुलाकात 2000 में स्टार प्लस के सीरियल'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ रोमांस में बदल गई. ऑनस्क्रीन यह कपल देवर-भाभी के रोल में भी नजर आ चुका है.

एक्सट्रोवर्ट पर्सनैलिटी वाले राम और इंट्रोवर्ट पर्सनैलिटी वाली गौतमी की जोड़ी दर्शकों को पर्दे पर जितनी पसंद आई. उतनी ही रियल लाइफ में दर्शकों का खूब प्यार मिला.

लगभग डेढ़ से दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद राम और गौतमी ने 2003 में वैलेंटाइन डे पर शादी की थी. 

राम कपूर ने इसका जिक्र एक इंटरव्यू में किया और बताया कि उनके दोस्तों और परिवार को लगता था कि उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन 25 साल बाद भी उनका रिश्ता मजबूत है.

Advertisement

एक्टर ने इसे "टिट फॉर टैट" रिश्ता बताया, जहां दोनों एक-दूसरे को सहन करते हैं और हंसी-मजाक के साथ जीवन को हल्का रखते हैं.

राम कपूर के का करियर के शुरुआती दौर में उतार-चढ़ाव से भरा रहा. एक समय ऐसा था जब उनके पास कोई काम नहीं था और तब वाइफ गौतमी की कमाई से उनका घर चला. 

Advertisement

राम ने बताया कि वह सुबह उठकर गौतमी के लिए कॉफी बनाते थे, जबकि वह लिप्स्टिक शो की शूटिंग के लिए जाती थीं. राम का करियर 'कसम से' (2006) में जय वालिया की भूमिका के साथ चमका, जो कि उनकी बेटी के जन्म के बाद हुआ.

राम और गौतमी आज दो बच्चों, सिया और अक्स, के माता-पिता हैं और खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो राम कपूर ने हाल ही में 'मिस्त्री' वेब सीरीज में काम किया है. जबकि गौतमी कपूर स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में नजर आई थीं. 

यह भी पढ़ें: सोनाली बेंद्रे के 20 साल के बेटे की 7 फोटो, 2018 में हुआ कैंसर तब बेटा बना सहारा, 8 साल बाद दिखने लगा हीरो

Featured Video Of The Day
गुजरात में जलप्रलय! पानी में फंसी कार और बस, खतरनाक रेस्क्यू का वीडियो
Topics mentioned in this article
Ram Kapoor
Actor Ram Kapoor
Ram Kapoor Wife
Ram Kapoor Wife Photos
Ram Kapoor Wife Gautami Kapoor
Gautami Kapoor
Gautami Kapoor Photo