राम चरण- उपासना कोनिडेला ने मनाई 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी, दिखाई ट्विंस शिवराम और अनवीरा की पहली झलक, फोटो वायरल

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी शादी के 14वें साल गिरह पर फैंस से अपने जुड़वा बच्चों को मिलवाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राम चरण- उपासना कोनिडेला ने मनाई 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी
नई दिल्ली:

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने  अपनी शादी की 14वीं सालगिरह पर फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया. इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर परिवार की एक रेयर फोटो शेयर की, जिसमें उनके जुड़वां बच्चों, शिवराम और अन्वीरा की पहली झलक देखने को मिली. राम चरण और उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को अपने जुड़वां बच्चों, एक लड़का और एक लड़की का स्वागत किया था.

राम चरण- उपासना ने दिखाई जुड़वां बच्चों की झलक

रविवार को राम चरण और उपासना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया. बच्चों के चेहरे दिखाने के बजाय, राम और उपासना ने एक सिंपल फोटो शेयर की. उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बच्चों के छोटे-छोटे हाथ दिख रहे थे. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दिल भर आया है" (Heart is full) और साथ में एक इनफिनिटी इमोजी भी लगाया. यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने राजामौली की आरआरआर को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म

फोटो पर एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "एनीवर्सरी की सबसे अच्छी तस्वीर." वहीं एक और ने कहा, "आज की प्यारी तस्वीर." एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "यह तस्वीर बहुत प्यारी है." एक ने लिखा, "खुशी दोगुनी, जादू दोगुना." एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "वाह." एक फैन ने कमेंट किया, "बहुत प्यारी." और दूसरे ने लिखा, "बहुत क्यूट."

Advertisement

बता दें कि एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी, बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला इस साल 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों - एक लड़का और एक लड़की के माता-पिता बने. कपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें राम ने कहा, "तीन बच्चों का आशीर्वाद मिलने के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं हमारे सभी फैंस, चाहने वालों और शुभचिंतकों का शुक्रगुज़ार हूं, जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया." उपासना ने कहा, "मेरे पिता हमेशा मानते थे कि साफ नीयत और भरोसा साथ-साथ चलते हैं. आज, तीन बच्चों की मां बनकर मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं. ठीक वैसा ही जैसा हमने सोचा था. हमारी उम्मीद है कि हम ऐसे बच्चों की परवरिश करें जो मजबूत हों लेकिन दयालु भी. जिन्हें पता हो कि विशेषाधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है और असली विरासत समाज को वापस देने में ही है."

यह भी पढ़ें- जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़,  रोने लगी थीं एक्ट्रेस, वजह जानकर होंगे हैरान 

फरवरी में कपल ने बताया कि उनके बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अन्वीरा देवी रखा गया है. राम ने दिसंबर 2011 में सगाई के बाद जून 2012 में अपोलो चैरिटी की वाइस-चेयरमैन उपासना से शादी की थी. कपल एक-दूसरे को सालों से जानता था और डेटिंग और शादी से पहले दोस्त थे. जून 2023 में कपल के घर पहली संतान बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Ram Charan Upasana Konidela
Ram Charan Upasana Kamineni
Ram Charan Upasana Twin Names
Ram Charan Upasana Twins Name
Ram Charan Upasana Twins