3 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर जलवा बरकरार, एक महीने बाद भी नहीं थम रहा क्रेज

एक महीने से नेटफ्लिक्स पर छाई इस 3 घंटे 5 मिनट की फिल्म में एक लड़के के सपने, खेल का जुनून और मुश्किलों से लड़ने की कहानी देखने को मिलती है. यही वजह है कि रिलीज के काफी समय बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक महीने से Netflix पर ट्रेंड कर रही 3 घंटे 5 मिनट की फिल्म
NDTV

नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म ने इन दिनों धूम मचा रखी है, जिसकी कहानी शुरू होती है एक साधारण से गांव के लड़के से, लेकिन आगे चलकर उसका सफर इतना दिलचस्प हो जाता है कि नजर हटाना मुश्किल लगता है. करीब 3 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म में खेल है, जुनून है और अपनी पहचान बनाने की जिद भी है. सबसे खास बात ये है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर आए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, फिर भी इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

आखिर कौन सी है ये फिल्म

इस फिल्म का नाम पेड्डी है और इसमें राम चरण लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं. फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है. कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो मुश्किल हालात में बड़ा होता है और खेल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखता है.

गांव का लड़का, लेकिन सपने हैं बड़े

कहानी का हीरो गांव की जिंदगी से आता है, लेकिन उसके सपने छोटे नहीं हैं. उसे खेलों से खास लगाव है और कुश्ती, दौड़ और क्रिकेट जैसे खेलों में वो काफी अच्छा है. शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन आगे बढ़ते ही उसकी जिंदगी में कई परेशानियां आने लगती हैं. उसे मैदान के साथ-साथ जिंदगी में भी कई मुकाबले लड़ने पड़ते हैं.

खेल के साथ मिलेगा एक्शन और इमोशन

पेड्डी सिर्फ खेल के बारे में नहीं है. फिल्म में एक्शन और इमोशन भी भरपूर देखने को मिलता है. अपने गांव, अपनी पहचान और सम्मान के लिए लड़ता राम चरण का किरदार कहानी को आगे बढ़ाता है. यही वजह है कि फिल्म सिर्फ स्पोर्ट्स पसंद करने वालों को ही नहीं, बल्कि एक अच्छी संघर्ष वाली कहानी पसंद करने वालों को भी जोड़ती है.

Advertisement

9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म का हिंदी वर्जन 9 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर आया. ओटीटी पर आने के बाद भी फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रही. एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसका ट्रेंड में रहना दिखाता है कि दर्शकों की दिलचस्पी अभी कम नहीं हुई है.

नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं पेड्डी

अगर आपको स्पोर्ट्स, एक्शन और इमोशन वाली फिल्में पसंद हैं, तो पेड्डी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. करीब 3 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म एक ऐसे लड़के का सफर दिखाती है, जो मुश्किलों से हारने के बजाय अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ता रहता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ना KBC ना ही कोई फिल्म, बिना कुछ किए हर महीने 33 लाख रुपये छापेंगे अमिताभ बच्चन,पांच साल तक करते रहेंगे कमाई

Featured Video Of The Day
वंदे मातरम् पर BJP Vs कांग्रेस! राष्ट्रगीत पर ये क्या बोल गए इमरान मसूद?
Topics mentioned in this article
Ram Charan
Peddi
Janhvi Kapoor
Peddi Box Office
Jagapathi Babu