पति करे एक बार बेवफाई तो माफ कर सकती है अजय देवगन की ये एक्ट्रेस, कुछ दिन पहले इनके पति ने अपनी शादी को बताया था सिचुएशनशिप

फिल्म ‘पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के दौरान मैशेबल इंडिया की ओर से पूरी स्टारकास्ट से पूछा गया था कि क्या रिश्ते में चीटिंग कभी एक्सेप्ट की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति करे एक बार बेवफाई तो माफ कर सकती है अजय देवगन की ये एक्ट्रेस

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पहले उनके पति जैकी भगनानी का उनकी शादी को मजाक में 'सिचुएशनशिप' कहना वायरल हुआ, फिर रकुल ने एक वीडियो बनाकर उस बयान पर मजेदार अंदाज में सफाई दी. अब एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें रकुल, सारा अली खान और आयुष्मान खुराना रिश्तों में धोखा और माफी जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करते नजर आए. खास बात ये रही कि रकुल ने साफ कहा कि चीटिंग गलत है, लेकिन जिंदगी इतनी लंबी है कि कभी-कभी इंसान की एक गलती को माफ भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Gullak Season 5 Trailer: फिर से OTT पर दिखेगा मिश्रा परिवार का ड्रामा, गुल्लक 5 इस दिन हो रही है रिलीज

रिश्तों में धोखा सही है या गलत

फिल्म ‘पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के दौरान मैशेबल इंडिया की ओर से पूरी स्टारकास्ट से पूछा गया था कि क्या रिश्ते में चीटिंग कभी एक्सेप्ट की जा सकती है. इस सवाल पर रकुल ने बिना देर किए साफ कहा,'एक बार की चीटिंग को कभी-कभी माफ किया जा सकता है, वहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चीटिंग बिल्कुल भी ठीक नहीं है.' इसके बाद सारा अली खान ने भी कहा कि कम से कम इंसान को अपनी गलती मानकर माफी जरूर मांगनी चाहिए, लेकिन चीटिंग फिर भी ठीक नहीं है. रकुल ने भी उनकी बात से सहमति जताई.

Advertisement

आयुष्मान ने रखा अलग नजरिया

जहां रकुल और सारा चीटिंग को गलत बता रही थीं, वहीं आयुष्मान खुराना ने थोड़ा अलग नजरिया रखा. उन्होंने कहा कि शादी और रिश्तों के अपने नियम होते हैं. अगर कोई इंसान सच में अपनी गलती पर पछता रहा है और माफी मांग रहा है, तो उसे दूसरा मौका दिया जा सकता है. इस दौरान रकुल ने भी कहा कि अगर किसी से एक बार गलती हो जाए, तो उसे माफ किया जा सकता है.

रकुल ने तुरंत दी सफाई

रकुल का ये बयान सामने आते ही बातचीत में मौजूद सारा अली खान ने तुरंत पूछा कि क्या 'वन टाइम चीटिंग' ठीक है. इस पर रकुल ने तुरंत कहा, 'नहीं, ये ठीक नहीं है.'  बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका बयान उनकी खुद की शादी या रिश्ते से जुड़ा नहीं था. उन्होंने कहा कि लोग इंसान हैं और उनसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि चीटिंग सही है.

Advertisement

जैकी भगनानी वाला बयान भी हुआ था वायरल

कुछ समय पहले जैकी भगनानी ने एक इंटरव्यू में मजाक करते हुए अपनी शादी को 'सिचुएशनशिप' कहा था. इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. फिर रकुल ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर जैकी से कान पकड़वाए और कहा कि उन्हें बार-बार समझाया गया है कि वो मिलेनियल्स हैं, Gen Z बनने की जरूरत नहीं है.

Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting 2026: India-Italy का पावर प्ले China -Pakistan की बढ़ेगी टेंशन!