राखी सावंत का असली चेहरा, भाई राकेश सावंत ने बताया कैमरे के पीछे कैसे हैं बहन के तेवर

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत अपनी फिल्म 'अंगेजों के जमाने के जेलर हैं' की प्रमोशन के लिए NDTV पहुंचे. यहां अपनी फिल्म की प्रमोशन के अलावा उन्होंने अपनी बहन राखी सावंत को लेकर भी दिल खोलकर बातें कीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
असल जिंदगी में कैसी हैं राखी सावंत?
Social Media
नई दिल्ली:

राखी सावंत को ड्रामा क्वीन के नाम से जाना जाता है. हर कोई स्क्रीन पर उन्हें उनके लटके-झटकों और अतरंगी बातों के लिए जानता है. कभी वह स्पाइडर मैन सूट पहनकर पब्लिक के बीच आ जाती हैं तो भी बताती हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उन्हें सोने की टोपी गिफ्ट की है. कुलमिलाकर अगर आप राखी को कभी भी देखें तो या तो हैरान रह जाएंगे या हंसे बिना नहीं रह पाएंगे. पर्दे पर या पैपराजी के सामने और सोशल मीडिया पर ऐसी दिखने वाली राखी असल जिंदगी में कैसी हैं? क्या आपने सोचा कि पर्दे के पीछे राखी कैसे रहती हैं और कैसे बर्ताव करती हैं?

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने बताया असल में कैसी हैं राखी?

राकेश सावंत अपनी फिल्म 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' को प्रमोट करने के लिए NDTV के दफ्तर पहुंचे. यहां खास बातचीत में उन्होंने राखी को लेकर भी दिल खोलकर बात की. राकेश ने बताया कि राखी असल में कैसी हैं और पर्दे और रियल राखी में क्या अंतर है?

आपने क्या सोचा? क्या राखी जो करती हैं कैमरा के लिए करती हैं? नहीं राखी के बारे में उनके भाई राकेश ने जो बताया आप सुनकर हैरान रह जाएंगे. राकेश ने बताया कि राखी पैपराजी के सामने या मीडिया के सामने जैसी हैं वे असल में भी ऐसी हैं. राकेश ने राखी की लाइफ का एक और पहलु हाईलाइट किया. उन्होंने बताया कि राखी का दिल बहुत बड़ा है और वह किसी की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटतीं. राकेश ने बताया कि जब भी कोई लड़की उन्हें किसी भी मामले में मदद के लिए अप्रोच करती है तो राखी उसकी मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करती है. अगर पुलिस स्टेशन तक जाना पड़े तो भी राखी पीछे नहीं हटतीं. 

पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर दुखी थीं राखी सावंत

राखी ने हाल में 'हॉटरफ्लाई' से अपनी बातचीत में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किये जिनसे पता चलता है कि पर्सनल लाइफ में वो किन मुश्किलों से गुजरी हैं. राखी ने कहा कि कोई उनसे शादी करना नहीं चाहता क्योंकि कोई उन्हें मैरिज मैटीरियल नहीं मानता. राखी ने इसी इंटरव्यू में अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने के भी आरोप लगाए. बता दें कि राखी सांवत ने 2019 में पहली शादी रितेश सिंह से की थी. दोनों साथ में बिग बॉस में भी साथ नजर आए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की पुरानी तस्वीर वायरल, मम्मी-पापा के साथ नजर आए बिग बॉस विनर को पहचानना होगा मुश्किल

शो के दौरान भी ये कपल कई वजहों से सुर्खियों रहा और साल 2022 में इनके रास्ते अलग हो गए. इसी साल राखी ने बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से दूसरी शादी की. ये दूसरी शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली. कुछ ही महीने बाद इनका तलाक हो गया. उस वक्त दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. राखी अब फिर प्यार की तलाश में हैं लेकिन उनके मुताबिक कोई उनसे शादी करना नहीं चाहता.

Advertisement

"कोई मुझे बीवी मैटीरियल नहीं मानता" 

राखी सावंत ने इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही. राखी ने कहा कि लोग उन्हें बीवी मैटीरियल नहीं मानते क्योंकि वे अपफ्रंट हैं, पेट पालने के लिए, घर बनाने के लिए...वो भी लड़कियां हैं जो रोड पर न्यूड घूमती हैं लेकिन खामोश हैं. वो चल जाएगी इनको. लेकिन मुझ जैसी लड़की को शादी के लिए अच्छे लड़के नहीं मिलते. 

राखी ने शादी के लिए पूछा तो लड़के ने किया इंकार

राखी सावंत ने अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाल में एक लड़के को शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन उसने राखी को यह कहकर रिजेक्ट किया कि वे वाइफ मैटीरियल नहीं हैं.  

यह भी पढ़ें: 'हर मर्द चाहता है उसकी औलाद हो...' क्या इसी वजह से टूट गया दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता? मुमताज ने सालों बाद खोला राज

Featured Video Of The Day
मालवीय नगर हादसे की आँखों-देखी; चश्मदीदों के बयानों से रौंगटे खड़े हो जाएंगे
Topics mentioned in this article