धुरंधर 2 के लिए राकेश बेदी को क्या मिले एक्स्ट्रा एक करोड़ रुपये, एक्टर बोले- कहां किसी ने गाड़ के रखा है

Rakesh Bedi Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1182 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि फिल्म का कलेक्शन नई फिल्मों के शोर के बीच जारी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 के एक्टर को मेकर्स ने दिया बोनस!
नई दिल्ली:

धुरंधर की तरह धुरंधर 2 की भी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. जहां फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1800 करोड़ की तरफ बढ़ चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म में नजर आने वाली कास्ट को नई फिल्मों के खूब ऑफर भी मिल रहे हैं. हालांकि टाइम्स ऑफ इ़डिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर और धुरंधर 2 में जबरदस्त एक्टिंग के कारण एक्टर राकेश बेदी को 1 करोड़ का बोनस दिया गया है. लेकिन अब उन्होंने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है. 

धुरंधर 2 में किया राकेश बेदी ने इम्प्रेस

आदित्य धर की धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) में जमील जमाली का किरदार राकेश बेदी ने निभाया है. रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया, जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी ने इम्प्रैस किया है और ऑडियंस का दिल जीता है. उनके डायलॉग मीम्स की दुनिया में छा गए हैं. वहीं सीक्वल में उनके कैरेक्टर ने इम्पैक्ट को और भी बढ़ाया है, जिसके चलते प्रोड्यूसर्स ने एक्टर की मेहनत को सराहते हुए उन्हें एडिशनल रकम देने का फैसला किया है. 

राकेश बेदी ने बताया सच 

राकेश बेदी ने कहा, चाय विद राकेश बेदी में आपका स्वागत है. आजकल इंटरनेट पर वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है. कई लोग मुझे भेज रहे हैं वीडियो. कई दोस्त लोग भेज रहे हैं. कुछ न्यूज वाले भेज रहे हैं कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपया मिला है. तो भईया वो कहां पड़ा है. किसके घर में रखा है.किसकी जेब में है. मुझे बता दो यार. कहां किसी ने गाड़ के रखा है. मुझे बता दो ताकि में जाकर ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है. मेरे अकाउंट में तो शो नहीं कर रहा है और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा. या शायद ना भी बताऊं कि मुझे मिल गया है. लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है यार. अभी तक तो नहीं मिला है. अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो. 

ये भी पढें- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

Advertisement

50 लाख थी राकेश बेदी की धुरंधर में फीस

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के लिए 50 लाख की फीस मिल रही थी. वहीं सीक्वल की सक्सेस के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य धर और उनके भाई पार्टनर लोकेश धर ने 1 करोड़ का चेक एक्टर को दिया. इसके चलते एक्टर की फीस का डबल रकम राकेश बेदी को दी गई है. 

धुरंधर 2 के बारे में 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर  और धुरंधर 2 को 250 से 255 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1812.08 करोड़ वर्ल्डवाइड रहा है. जबकि भारत में आंकड़ा 1182 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि धुरंधर ने 1350.83 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. 

Advertisement

ये भी पढें- 1978 में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुईं 6 फिल्में, 3 में हुई बिग बी की मौत, 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई

Featured Video Of The Day
Lucknow से Bengal तक Bulldozer Action, UP में 240 वकीलों के चैंबर टूटे, बंगाल में आधी रात JCB एक्शन