रील ही नहीं रियल लाइफ के भी धुरंधर हैं राकेश बेदी, IIT की आधी परीक्षा छोड़ी, थियेटर में किया संघर्ष, इस सीरियल से हुए पॉपुलर

राकेश बेदी की जिंदगी का एक फैसला आज भी चर्चा में है. जब उन्होंने IIT एंट्रेंस परीक्षा बीच में छोड़कर थिएटर का रास्ता चुना.शुरुआती संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून को नहीं छोड़ा और आज वो अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रील ही नहीं रियल लाइफ के भी धुरंधर हैं राकेश बेदी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और इसके साथ ही फिल्म के किरदारों को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इन्हीं में से एक नाम है राकेश बेदी का. जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राकेश बेदी की असली जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही? अपनी लाइफ में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया था. जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है. उन्होंने अपने सिक्योर करियर को छोड़ कर अपने जुनून को चुना और वही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया.

ये भी पढ़ें: दुबई छोड़ मुंबई में होगा वेलकम टू द जंगल का गाना शूट, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

IIT एंट्रेंस छोड़ थिएटर पहुंचे

दिल्ली के करोल बाग में पले-बढ़े राकेश बेदी ने एंड्रयूज गंज के सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की. मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले बेदी के सामने भी वही आम सपना था. अच्छी पढ़ाई, IIT में दाखिला और एक सिक्योर नौकरी. उन्होंने IIT एंट्रेंस परीक्षा भी दी, लेकिन दिल कहीं और था. कहा जाता है कि उन्होंने 39 में से सिर्फ 7 सवाल हल किए और बीच में ही परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा हॉल से निकलकर वो सीधे थिएटर रिहर्सल के लिए पहुंच गए. ये फैसला आसान नहीं था. क्योंकि इसके बाद उन्हें लंबे समय तक तंगी का सामना करना पड़ा.

स्ट्रगल से सक्सेस तक का सफर

राकेश बेदी ने अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में दाखिला लिया. धीरे धीरे उन्होंने टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनानी शुरू की. उन्होंने श्रीमान श्रीमती, ये दुनिया गजब की, भाबी जी घर पर हैं जैसे कई पॉपुलर टीवी शो किए. फिल्मों में भी चश्मे बद्दूर और बेवफा सनम जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी यादगार रही. हाल ही में धुरंधर फ्रेंचाइजी में उनके निभाए किरदार जमी़ल जमाली ने उन्हें नई पहचान दी है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है.

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar
Rakesh Bedi
Jameel Jamali
Rakesh Bedi Education