एटली की ड्रीम प्रोजेक्ट राका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म का पहला पोस्टर ही इतना धांसू है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि भाई पोस्टर ही ऐसा बना दो कि फिल्म हिट हो जाए. आप भी पोस्टर देखकर इम्प्रेस तो जरूर हुए होंगे और अब हम आपको इससे जुड़ी जो बात बताएंगे उसे सुनकर आप इतना तो समझ ही जाएंगे कि एटली जो करते हैं दिल और जान लगाकर करते हैं.
एटली ने राका को दिए 18 साल
18 साल...सुनकर आपको लग रहा होगा ये बात कहां से आई लेकिन ये बात कहीं से सुनी सुनाई नहीं बल्कि एटली ने खुद बताई है. एटनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह मेरा एक हिस्सा है जिसे मैं पिछले 18 साल से अपने साथ रखा है. इस आइडिया को पकड़े रखा है और इसे कभी फीका नहीं पड़ने दिया. अल्लू ने लिखा, इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और हमेशा और हर हालात में मेरे साथ रहा. ईमानदारी से कहूं तो ये तो बस शुरुआत है.
यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म
अल्लू अर्जुन बने भेड़िया?
राका के पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बेहद चौंकाने वाले और पूरी तरह अलग अवतार में नजरआए. उनका ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया. एक भेड़िए जैसा फर वाला हाथ , बड़े नुकीले पंजों के साथ उनके चेहरे का एक हिस्सा ढकती हुई नजर आती है, जबकि उनकी काजल से भरी तीखी आंखें ध्यान खींचती हैं. गंजे और रफ हेयरस्टाइल के साथ ‘राका' टाइटल का खुलासा, इस लुक को और भी दमदार और रहस्यमयी बनाता है. यह साफ करता है कि फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव देने वाली है. कुछ ऐसा जो सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे बचपन की सजा, बन गई जवानी की जरूरतें- आप भी कहेंगे ऐसा तो मेरे साथ भी है