राजपाल यादव बुलंद हौसलों के साथ 23 फरवरी को पहुंच रहे मुंबई, आते ही शुरू करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग

राजपाल यादव 17 फरवरी को जेल से रिहा हुआ. 19 फरवरी को उन्होंने भतीजी की शादी अटैंड की और उसके बाद सवाल उठ रहा है कि वह मुंबई कब जाएंगे. राजपाल यादव कब जाएंगे मुंबई, सबसे पहले क्या करने का है प्लान, एक्टर से जुड़े ये सवाल कर रहे हैं परेशान तो यहां पढ़ें एक्टर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव 23 फरवरी को लौट रहे मुंबई
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव के 17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद से हर फैन की नजर इसी बात पर टिकी थी कि एक्टर मुंबई कब लौटेंगे और अब आगे वह क्या करने वाले हैं. कोई फिल्म शुरू करेंगे, किसी प्रोजेक्ट को साइन करेंगे या कोर्ट केस निपटाने की दिशा में क्या-क्या कदम उठाएंगे. अगर आप भी बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़ी खबरों के अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है क्योंकि उन्हें लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. एनडीटीवी को मिली एक्सक्लूसिवल जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव 23 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं और आते ही वह कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसे जानकर आप  भी कहेंगे कि बंदा हो तो ऐसा.

मुंबई पहुंचकर क्या करेंगे राजपाल यादव?

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव पिछले कुछ समय से काफी बिजी ही रहे हैं. उन्हें भूल भुलैया-3, वनवास, बेबी जॉन जैसी फिल्मों में देखा गया. इसके अलावा उनके पास भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल भी है. अब 23 फरवरी को मुंबई लौटने के बाद राजपाल यादव सबसे पहले वेलमक टू द जंगल की ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं. दोनों ही फिल्में अक्षय कुमार के साथ हैं लेकिन फिलहाल राजपाल यादव वेलकम टू द जंगल के सेट पर पहुंचेंगे. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करेंगे राजपाल यादव?

राजपाल यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद से लगातार मीडिया से बातचीत करते रहे हैं लेकिन अब वह एक ऑफीशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में हैं. इसकी हिंट उन्होंने एनडीटीवी को पहले ही दे दी थी. हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया था. अब राजपाल ने पीसी की तारीख भी साफ कर दी है. कॉमीडियन 28 फरवरी यानी कि इस महीने के आखिरी दिन प्रेस से बात कर सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं. 

Advertisement

अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए लिया था कर्ज

राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए 2010 में दिल्ली की एक कंपनी ‘मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड' से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. कुछ रिपोर्ट्स में इसे निवेश बताया गया, जहां फाइनेंसर अपने पोते को लॉन्च करने की चाहत रखता था.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की विदाई से पहले छोले-भटूरे खाते आए नजर, चेहरे पर कभी दिख रही थी खुशी तो कभी गम

Advertisement

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव लोन चुकाने में नाकाम रहे. पोस्ट-डेटेड चेक जारी किए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए. ब्याज, पेनल्टी और कानूनी खर्चों के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई. मामला चेक बाउंस (नीचे धारा 138) के तहत कोर्ट पहुंचा. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने खुद को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. जेल में कुछ दिन गुजारने के बाद, ढाई करोड़ रुपये जमा करने पर उन्हें अंतरिम जमानत मिली (18 मार्च 2026 तक). 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Shiv Tandav Strot का हिंदी में कैसे हुआ अनुवाद? आलोक श्रीवास्तव की जुबानी