राजपाल यादव के घर हो रही जश्न की तैयारी, काम पर लगे हैं 50 मजदूर, बड़े भाई बोले- जमानत का इंतजार- Exclusive

राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच उनके बड़े भाई ने परिवार से जुड़ी एक ऐसी अपडेट दी जिसे लेकर मीडिया में अलग-अलग तरह की खबरें चल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव के घर 19 फरवरी को है जश्न
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. वो बेल पर कब बाहर आएंगे इस बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है हालंकि उनके घरवालों को पूरी उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में जेल से बाहर आ जाएंगे और घर पर होने वाले एक जश्न में भी शामिल होंगे. राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में अपने घर में चल रही तैयारियों के बारे में बताया और साथ ये भी बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि राजपाल भी इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ होंगे. 

राजपाल यादव की भतीजी की शादी

आप सोच रहे होंगे कि मुसीबत की घड़ी में राजपाल यादव के घर कौनसे जश्न की तैयारी चल रही है तो बता दें कि उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है. उनके घर पर फिलहाल इसी की तैयारी जोरों पर है. श्रीपाल यादव ने कहा, हमारे मन में पूरा विश्वास है कि कल को वो बाहर आएंगे. घर में हमारी बिटिया की शादी भी है और उसकी पूरी तैयारी चल रही है. पता नहीं ये कौन पत्रकार असंतुष्ट होकर आ गया और उसने कह दिया कि घर में मायूसी है. अरे, जहां 50-50 लेबर काम कर रहे हैं और हम सब लोग उसमें डटे हुए हैं वहां मायूसी कैसे हो सकती है. दोपहर का समय था, लेबर खाना खा रहे होंगे और वहां घर पर कोई मिला नहीं होगा, उसने फोटो खींच लिया होगा कि यहां मायूसी छाई है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ना रोए ना गिड़गिड़ाए, एक्टर के बड़े भाई ने कहा- जेल जाने से पहले फोन पर कहा था भैया चिंता मत करना- Exclusive

राजपाल यादव का शादी में होना जरूरी

श्रीपाल यादव ने कहा, घर पर कोई मायूसी नहीं है. हम पूरे हौसले के साथ काम कर रहे हैं और हमें मालूम है कि वो कल को आ जाएंगे और हम शादी पूरे जश्न के साथ मनाएंगे. कोई ऐसी दिक्कत नहीं है किसी तरह की. ये जरूर है कि क्योंकि मेन आकर्षण वही हैं तो शादी में उनका होना बहुत जरूरी है. इसके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो कल बाहर आ जाएं. 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है और परिवार को पूरी उम्मीद है की वो शादी के जश्न में जरूर शामिल होंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
Rajpal Yadav Brother
Rajpal Yadav Niece Wedding