PHOTOS: जेल से छूटते ही दुल्हन सा सजा राजपाल यादव का घर, सामने आई तस्वीरें

राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां इस समय परिवार में खुशियों का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajpal Yadav News: दुल्हन की तरह सजा राजपाल यादव का घर

राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां इस समय परिवार में खुशियों का माहौल है. खास बात यह है कि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गांव पहुंचे हैं और इसी वजह से उनके घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. रिहाई के बाद जैसे ही राजपाल यादव अपने गांव पहुंचे, परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया. घर को सफेद लाइटों और फूलों से सजाया गया. बताया जा रहा है कि भतीजी की शादी के चलते पहले से ही तैयारियां चल रही थीं, और अब राजपाल के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं.

क्या था पूरा मामला?

राजपाल यादव का नाम एक वित्तीय विवाद में सामने आया था. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपये का लोन लिया था. लेकिन समय पर पैसे वापस नहीं करने के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया. कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा. यह केस लंबे समय से चल रहा था और इसी वजह से उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कब हुई राजपाल यादव की रिहाई?

हाल ही में अदालत से राहत मिलने के बाद राजपाल यादव को जेल से रिहा कर दिया गया. उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. रिहाई के बाद सीधे गांव जाकर परिवार के साथ समय बिताना यह दिखाता है कि राजपाल यादव अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं.

भतीजी की शादी में उनकी मौजूदगी परिवार के लिए खास मायने रखती है. घर की सजावट और जश्न का माहौल इस बात का संकेत है कि यह समय उनके लिए नई शुरुआत का है. फैंस को अब इंतजार है कि जल्द ही राजपाल यादव बड़े पर्दे पर वापसी करें और अपनी कॉमेडी से एक बार फिर लोगों को हंसाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोविंदा को माफ करने को तैयार सुनीता, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त, छलका मेनोपॉज का दर्द

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Bail
Rajpal Yadav Interview
Rajpal Yadav House