Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें एक्टर ने चुकाए कितने पैसे

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव आज दिल्ली हाई कोर्ट में चेक बाउंस के पुराने मामले में पेश हुए. इसके बाद उन्हें राहत मिल गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में राहत

Rajpal Yadav's Interim Bail Extended Till April 1: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव आज दिल्ली हाई कोर्ट में चेक बाउंस के पुराने मामले में पेश हुए. इस मामले में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई है.ॉ राजपाल यादव के वकील ने नियमित जमानत मांगी क्योंकि अंतरिम जमानत आज ही खत्म हो रही थी. कोर्ट ने इस दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की और अभिनेता को जेल लौटने से रोक दिया. मुरलीधर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पहले ही चार करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है. अब 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा किया जा रहा है. 

जज ने देखा कि काफी रकम जमा हो गई है, इसलिए उन्होंने अभिनेता को तुरंत जेल भेजने का आदेश देने से मना कर दिया. इस फैसले से राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है. सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने खुद कोर्ट में कहा कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था. उन्होंने दो करोड़ रुपये पहले ही चुकाए थे. बाकी रकम को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से यह कानूनी मामला शुरू हुआ. उन्होंने बताया कि फिल्म पर कुल 22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इसमें करीब 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. कोर्ट ने साफ चेतावनी दी कि अगर बाकी पैसे पूरी तरह चुकता कर दिए गए तो पूरा केस खत्म किया जा सकता है.

Advertisement

यह पूरा विवाद 2010 का है. उस समय राजपाल यादव अपनी फिल्म 'आता पाता लापता' बना रहे थे. फिल्म फ्लॉप हो गई और कंपनी के दिए चेक बाउंस हो गए. बाद में मामला कोर्ट पहुंचा. 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें छह महीने की सजा सुनाई, जिसे सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा. कई सालों से यह कानूनी लड़ाई चल रही है. फरवरी में कोर्ट ने कुछ राहत दी थी जब अभिनेता ने और पैसे जमा किए. लेकिन अब यह सुनवाई महत्वपूर्ण थी. अगली सुनवाई एक अप्रैल को तय की गई है. 
 

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un's Sister Kim Yo Jong ने US Denuclearisation Call को बताया Anachronistic Dream
Topics mentioned in this article