राजपाल यादव का पूरा नाम क्या है? कितनी शादी और कितने बच्चे, पढ़ें कॉमेडियन के बारे में हर सवाल का जवाब

राजपाल यादव को लेकर इस वक्त फैन्स के दिमाग में कई सवाल हैं. उनके बारे में गूगल पर भी खूब सर्च की जा रही हैं. ऐसे में हम लेकर आए कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े ही चर्चित कॉमीडियन हैं. उन्होंने अपने किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया है. आज वह एक चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. हर तरफ इसी मामले की चर्चा है लेकिन इस बीच हम आपको लिये चलते हैं कुछ साल पीछे जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और एक्टिंग करने का अपना सपना साकार किया. इस वक्त एक्टर को लेकर सभी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं बस इसलिए हमने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें राजपाल यादव से जुड़े हर संभव सवाल का जवाब देने की कोशिश की गई है. अब उनका नाम ही ले लीजिए. आप सभी उनका नाम राजपाल यादव जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि उनका पूरा असली नाम क्या है?

कहां हुआ था राजपाल यादव का जन्म?

राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 में उत्तर प्रदेश के कुंद्रा में हुआ था.

कितने साल के हैं राजपाल यादव?

राजपाल यादव की उम्र 54 साल है. 

राजपाल यादव का पूरा नाम क्या है ?

राजपाल यादव का पूरा नाम राजपाल नौरंग यादव है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को जेल पहुंचाने वाली फिल्म को यहां फ्री में देख सकते हैं आप, फैन्स बोले- आओ इसे हिट कराएं

राजपाल यादव की पहली फिल्म कब आई थी?

राजपाल यादव की पहली फिल्म साल 1999 में आई थी. इस फिल्म का नाम दिल क्या करे थे. राजपाल स्कूल के चौकीदार के रोल में थे.

राजपाल यादव को पहचान कब मिली?

राजपाल यादव के लिए रामगोपाल वर्मा की जंगल बहुत लकी साबित हुए एक्टर नेगेटिव रोल में थे लेकिन उनका काम बहुत पसंद किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के बड़े भाई ने बताया- जेल जाने से पहले एक्टर ना रोए ना गिड़गिड़ाए, कहा था भैया चिंता मत करना- Exclusive

राजपाल यादव की पहली पत्नी कौन थी?

राजपाल याजव की पहली पत्नी का नाम करुणा यादव था. इनकी शादी 1992 में हुई थी. पहले बच्चे के जन्म के वक्त कुछ कॉम्पलिकेशन के चलते उनका निधन हो गया.

Advertisement

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी कौन हैं?

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव हैं. राधा से राजपाल ने साल 2003 में शादी की.

राजपाल यादव के कितने बच्चे हैं?

राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं.

राजपाल यादव की नेटवर्थ कितनी है?

राजपाल यादव की नेटवर्थ करीब 85 करोड़ बताई जाती है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने जमानत से पहले इकट्ठा कर लिया इतना पैसा, जानें कहां से आ रही मदद

Featured Video Of The Day
भारतीयों पर हमला, ट्रंप ने ईरान पर दाग दीं 140 मिसाइल!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case
Rajpal Yadav Real Name