राजपाल यादव भतीजी की विदाई पर हुए भावुक, बिटिया को दी ये सीख- देखें इमोशनल वीडियो

राजपाल यादव ने परिवार के साथ मिलकर खुशियों के पल साझा किए. तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और भतीजी की शादी में शामिल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव भतीजी की विदाई पर हुए भावुक

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने परिवार की खुशी मनाई. तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और भतीजी की शादी में शामिल हुए. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब भतीजी की विदाई से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें राजपाल यादव भावुक होते दिखे हैं. उनके चेहरे पर खुशी के साथ आंखों में नमी साफ दिख रही थी. राजपाल यादव चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फरवरी की शुरुआत में तिहाड़ जेल गए थे. 

राजपाल यादव ने किया बारात का स्वागत

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी और 18 मार्च तक जमानत दे दी. कोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त रखी थी. इसके बाद कड़कड़डूमा कोर्ट ने 17 फरवरी को रिहाई का वारंट जारी किया. जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव सीधे शाहजहांपुर रवाना हो गए. गांव पहुंचकर राजपाल यादव पूरी तरह परिवार में घुलमिल गए. उन्होंने फिल्मी स्टार वाली छवि को एक तरफ रख दिया. धोती-कुर्ता पहनकर उन्होंने बारात का स्वागत किया. 

खुश नजर आए राजपाल यादव

मेहमानों से गर्मजोशी से मिले और हंसी-मजाक करते दिखे. मेहंदी समारोह में वे जमकर नाचे. सलमान खान के गाने ‘तेरी चुनरिया' पर ठुमके लगाए. पत्नी के साथ भी उन्होंने मस्ती की. पूरा गांव उनके आने से खुश हो गया. लोग उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए. शादी की रस्में पूरी होने पर विदाई का वक्त आया. राजपाल यादव अपनी भतीजी को विदा करते वक्त भावुक हो गए. उन्होंने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और गले लगाया. इस दौरान उन्होंने भतीजी के बहादूर लड़की कहा. परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजपाल हमेशा से परिवार को बहुत महत्व देते हैं. जेल के बाद यह पहला मौका था जब वे घर आकर इतनी खुशी मनाने लगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलवार! ताबड़तोड़ हमले
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Niece Wedding
Actor Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Movies
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case