पिता के देहांत के बाद भी भूत बंगला की शूटिंग करते रहे राजपाल यादव, हर कॉमेडी सीन में छिपाया अपना दर्द

राजपाल यादव ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, उसी दौरान उनके पिता की तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. ऐसे में राजपाल के सामने एक बड़ी चुनौती थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पिता के देहांत के बाद भी भूत बंगला की शूटिंग करते रहे राजपाल यादव

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' आज यानी 16 अप्रैल से दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में उपलब्ध हो गई है. दरअसल, फिल्म के पेड प्रीव्यू आज रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं. दर्शक अब तय समय से पहले ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई है, लेकिन शूटिंग के दौरान राजपाल यादव की निजी जिंदगी में एक बेहद मुश्किल दौर चल रहा था, जिसकी जानकारी दर्शकों को शायद अब तक नहीं थी. एनडीटीवी से खास बातचीत में राजपाल यादव ने शूटिंग के दिनों का एक भावुक किस्सा साझा किया और बताया कि उस वक्त वह किस मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के LSR कॉलेज से निकलीं Bollywood की ये 10 हीरोइन

क्या बोले राजपाल यादव

राजपाल यादव ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, उसी दौरान उनके पिता की तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. ऐसे में राजपाल के सामने एक बड़ी चुनौती थी, एक तरफ फिल्म की शूटिंग और दूसरी तरफ पिता की देखभाल. राजपाल यादव ने बातचीत के दौरान कहा,'एक तो खुशी यह थी कि प्रियन जी बहुत दिन बाद अक्षय जी को, हमें, परेश जी को, असरानी जी को सब लोगों को लेकर एक फिल्म शुरू कर रहे थे ‘भूत बंगला'. और उसी समय हमारी जिंदगी में ऐसा दौर आया कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू हुई और इधर हमारे पिताजी आईसीयू में चले गए.

लेकिन थैंक यू प्रियन जी और पूरी यूनिट… जैसे ही सबने सुना कि पिताजी आईसीयू में हैं, तो पिताजी उस समय जिंदगी और डॉक्टरों की देख-रेख में फाइट करने लगे. और इधर पिताजी की फाइट देख के मैं उनके पास चला जाता, फिर वापस आकर शूट करता. क्योंकि जब इस फिल्म का ऑफर आया था, तो कहानी मैंने न तब पूछी थी और न ही बाद में कभी पूछी, क्योंकि हमें प्रियन जी पर भरोसा है कि जहां चार सीन की जरूरत होगी, वहां चार रखेंगे और जहां 40 सीन की जरूरत होगी, वहां 40.

और प्रियन जी, रामू जी और डेविड धवन जी के लिए एक सीन या सौ सीन हमारे लिए मायने नहीं रखता… उनका जुड़ा रहना ही हमारे लिए हमेशा सुख देने वाली बात है. और प्रियन जी ने उस वक्त बहुत साथ दिया. जैसे ही मेरे सीन खत्म होते, वो तुरंत कहते ‘गो राजपाल, गो.' यानी आप पिताजी के पास जाइए. और अगर आप फिल्म में देखेंगे तो विग लगी हुई है… पहले जो बाल थे वो मेरे ओरिजिनल बाल थे, उसके बाद मैंने कुछ शूटिंग विग लगाकर की थी, क्योंकि पिताजी की तेरहवीं हो गई थी.”

Advertisement

शो मस्ट गो ऑन

राजपाल यादव की यह बात सुनकर साफ समझ आता है कि कलाकार की निजी जिंदगी में चाहे जो चल रहा हो, कैमरा ऑन होते ही उसे अपने काम में खुद को झोंक देना पड़ता है. राजपाल यादव ने इस पूरे अनुभव को राज कपूर साहब की फिल्म के उस भाव से जोड़ा, जहां जिंदगी में चाहे जितनी भी मुश्किलें हों, कलाकार को मंच पर आकर मुस्कुराना पड़ता है, यानी “जो भी चल रहा हो लेकिन ‘ शो मस्ट गो ऑन ‘.

भूत बंगला के बारे में

फिल्म ‘भूत बंगला' में वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. खास बात यह भी है कि अक्षय कुमार, राजपाल यादव और प्रियदर्शन की तिकड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में साथ नजर आ रही है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
देशभर में मॉनसून का तांडव! महाराष्ट्र डूबा, कश्मीर में बादल फटने से तबाही
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Bhooth Bangla
Movie Bhooth Bangla
Rajpal Yadav Father
Rajpal Yadav News