राजपाल यादव भतीजी की विदाई से पहले छोले-भटूरे खाते आए नजर, चेहरे पर कभी दिख रही थी खुशी तो कभी गम

Rajpal Yadav Emotional Photo: राजपाल यादव की भतीजी प्रियंका की शादी से एक तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में वह शांत एक जगह बैठे अपना नाश्ता करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajpal Yadav: राजपाल यादव की भतीजी की शादी की इनसाइड फोटो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव की आंखों में आंसू थे और होंठों पर मुस्कान. तिहाड़ जेल की ऊंची दीवारों से निकलकर वे सीधे शाहजहांपुर के अपने गांव कुंडरा पहुंचे थे. मौका था भतीजी की शादी का. दिमाग में केस की टेंशन तो थी लेकिन राजपाल अपने घर जाकर सब कुछ पीछे छोड़ इस मौके की खुशी में शामिल होते नजर आए. मेहंदी की रात से लेकर बारात तक, राजपाल चाचा हर काम में शामिल थे. कभी इंतजाम देखते, कभी परिवार के बच्चों के साथ ठुमके लगाते, पत्नी राधा के साथ ‘तेरी चुनरिया' पर झूमते. राजपाल यादव ने शादी के हर पल में जोश भर दिया लेकिन एक पल ऐसा था जिसने उनकी भी आंखें नम कर दीं. ये पल था भतीजी प्रियंका की विदाई का. प्रियंका की विदाई के बाद वो नाश्ता करने बैठे तो तस्वीर देखने लायक थी.

भतीजी को ससुराल भेजकर खाए छोले भटूरे

भतीजी की शादी से एक तस्वीर हमारे पास आई है. इसमें राजपाल यादव एक टेबल पर बैठे तसल्ली से छोले भटूरे खाते नजर आ रहे हैं. चेहरे पर एक भाव है कि कार्ट निपट गया. भतीजी को विदा करने का गम और उसकी जिंदगी के नए पड़ाव की खुशी उनके चेहरे पर साथ दिखी. इस सबके साथ था आराम से नाश्ता करने का सुख राजपाल यादव का पूरा ध्यान अपने खाने पर था उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि उनकी तस्वीर खींची जा रही है.

  यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

राजपाल यादव क्यों गए थे जेल?

राजपाल यादव ने साल 2010 में बतौर डायरेक्टर अपनी नई पारी की शुरुआत करने का सपना देखा. इस सपने के साथ उन्होंने फिल्म अता पता लापता बनाने की प्लानिंग की. फिल्म बनाने के लिए पैसे चाहिए थे सो माधव अग्रवाल नाम के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये उधार लिए. राजपाल यादव की फिल्म बनी, थियेटरों में रिलीज भी हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही. भारी नुकसान के चलते राजपाल यादव कर्ज चुकाने में नाकाम रहे. उनका इरादा तो रहा पैसे लौटाने का लेकिन वह हर बार इससे चूक गए. मामला कोर्ट पहुंचा और अभी तक भी सुलझ नहीं पाया है. 5 फरवरी को राजपाल ने दिल्ली में सरेंडर किया. इसके बाद 16 तारीख को कोर्ट ने उन्हें जमानत दी और 17 फरवरी को जेल से निकल वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर पहुंचे. शादी 19 फरवरी को हुई. राजपाल यादव फिलहाल 18 मार्च तक जमानत पर बाहर हैं.

सबसे पहले किसने दिया राजपाल यादव का साथ?

राजपाल यादव जेल गए तो उनकी मदद के लिए सबसे पहले सोनू सूद आगे आए. सोनू ने राजपाल को एक फिल्म ऑफर करते हुए एडवांस पैसे दिए. सोनू की शुरुआत ऐसी रही कि इसके बाद मीका सिंह, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, अनूप जलोटा, सलमान खान, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने राजपाल यादव की मदद की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने पहनी पुलिस की वर्दी! जेल से बाहर आने के बाद बने अंग्रेजों के जमाने के जेलर, क्या है वायरल फोटो का सच?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: ईरान के Missile attack में इजराइल की सीक्रेट डिफेंस | Iran Attack Israel