राजेश खन्ना का बंगला, नाम रखा ‘आशीर्वाद’, कानूनी दांव-पेच में फंसा, खरीदना चाहते थे सलमान खान, अब दिखता है ऐसा

Rajesh Khanna House: राजेश खन्ना के अंतिम वर्षों में इस बंगले को लेकर मतभेद सामने आने लगे. अनीता आडवाणी ने खुद को उनकी लिव-इन पार्टनर बताते हुए इस घर में हिस्सेदारी का दावा किया और मामला अदालत तक पहुंचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajesh Khanna Bungalow: राजेश खन्ना के बंगले का नाम था आशीर्वाद
नई दिल्ली:

Rajesh Khanna Bungalow: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का मुंबई स्थित मशहूर बंगला ‘आशीर्वाद' कभी उनकी पहचान और स्टारडम का सबसे बड़ा प्रतीक हुआ करता था. समुद्र किनारे बना यह घर फैंस के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं था. लेकिन समय के साथ यही बंगला कानूनी विवादों और निजी मतभेदों की वजह से सुर्खियों में आ गया. दिलचस्प बात यह है कि एक दौर ऐसा भी आया था जब सलमान खान इस आइकॉनिक प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते थे. राजेश खन्ना के अंतिम वर्षों में इस बंगले को लेकर मतभेद सामने आने लगे. अनीता आडवाणी ने खुद को उनकी लिव-इन पार्टनर बताते हुए इस घर में हिस्सेदारी का दावा किया और मामला अदालत तक पहुंचा. हालांकि अदालत ने उनके दावे को खारिज कर दिया. इस पूरे विवाद ने ‘आशीर्वाद' को लेकर चर्चा को और तेज कर दिया.

जब सलमान खान ने जताई खरीदने की इच्छा

लेखक गौतम चिंतामणि ने अपनी किताब Dark Star: The Loneliness of Being Rajesh Khanna में इस बंगले से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है. उनके मुताबिक, जब राजेश खन्ना का करियर ढलान पर था, तब सलमान खान के परिवार की ओर से यह बंगला खरीदने में दिलचस्पी दिखाई गई थी. इतना ही नहीं, सलमान खान ने उनके प्रोडक्शन हाउस में बिना फीस के काम करने की इच्छा भी जताई थी, जो उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का वो घर, जहां बीता था काका का बचपन, अब टूट चुकी हैं खिड़कियां और गिरीं दीवारें!

कभी ‘जुबली स्टार' राजेन्द्र कुमार रहते थे इस बंगले में

इस बंगले ‘आशीर्वाद' की कहानी और भी दिलचस्प तब हो जाती है, जब इसके अतीत पर नजर डालते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि यह घर कभी राजेंद्र कुमार का था और उस दौर में इसे ‘अशुभ' तक कहा जाता था. बाद में राजेश खन्ना ने इसे खरीदा और यही घर उनके लिए लकी साबित हुआ, जहां से उनकी स्टारडम ने आसमान छुआ. कहा जाता है कि उन्होंने यह बंगला उस समय के हिसाब से काफी कम कीमत में खरीदा था, लेकिन वक्त बदला तो यही प्रॉपर्टी करोड़ों में बिकी. इसे लेकर उस दौर में ‘हॉन्टेड' या ‘भूत बंगला' होने की चर्चाएं भी खूब चलती थी.

Advertisement

आज क्या है ‘आशीर्वाद' की स्थिति?

राजेश खन्ना के निधन (2012) के बाद यह बंगला उनके परिवार द्वारा 2014 में एक बिजनेसमैन को बेच दिया गया. बाद में इसे तोड़कर नई बिल्डिंग बना दी गई, और अब यह अपने पुराने रूप में मौजूद नहीं है. ‘आशीर्वाद' सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं था, बल्कि वह जगह थी जहां से राजेश खन्ना की स्टारडम ने आसमान छुआ. आज भले ही वह बंगला अपने पुराने रूप में नहीं है, लेकिन उससे जुड़ी कहानियां अब भी बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प किस्सों में गिनी जाती हैं.

Advertisement

ये भी पढे़ं- विराट कोहली के पहले पोस्ट को लाइक और फिर डिसलाइक करने पर आया जर्मन मॉडल का रिएक्शन, कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगता है

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, कौन-कौन बने मंत्री? UP
Topics mentioned in this article