राजस्थानी टच वाला 26 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, कश्मीरा शाह ने डांस से जीता दिल, आज भी है सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान की आवाज की गूंज

26 साल पुराना एक ऐसा बॉलीवुड गाना, जिसमें राजस्थानी लुक में कश्मीरा शाह की जबरदस्त एनर्जी ने सबका ध्यान खींचा. सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान की आवाज ने इसे ऐसा रंग दिया, जिसे सुनकर आज भी कदम थिरकने लगते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुनिधि-सुखविंदर का डांसिंग धमाका, ये गाना कर देगा नाचने के लिए मजबूर!
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे हैं, जो अपनी एनर्जी और धुन की वजह से लोगों के जेहन में बने हुए हैं. ऐसा ही एक गाना 26 साल पहले आया था, जिसमें राजस्थानी अंदाज में सजी कश्मीरा शाह के जबरदस्त डांस मूव्स ने खूब ध्यान खींचा. गाने की धुन ऐसी थी कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. इसमें दो दमदार आवाजों का साथ मिला था, जिसने गाने को और भी खास बना दिया. अगर आप भी 90s के अंत और 2000s के बॉलीवुड म्यूजिक के फैन हैं, तो यह गाना आपको जरूर याद होगा. हम बात कर रहे हैं 'बन ठन चली बोलो ऐ जाती वे' की.

कश्मीरा शाह के डांस और एनर्जी ने लूटी महफिल

फिल्म कुरुक्षेत्र का यह गाना अपनी तेज धुन, देसी अंदाज और जबरदस्त डांस एनर्जी के लिए आज भी याद किया जाता है. इसमें कश्मीरा शाह राजस्थानी लुक में नजर आई थीं. उनका डांस स्टाइल, एक्सप्रेशंस और एनर्जेटिक मूव्स गाने की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल रहे. गाने के बोल और म्यूजिक का अंदाज ऐसा है, जो माहौल को तुरंत डांस फ्लोर में बदल देता है. यही वजह है कि इतने साल बीतने के बाद भी यह गाना पुराने बॉलीवुड पार्टी सॉन्ग्स की याद दिलाता है. कश्मीरा शाह की परफॉर्मेंस ने गाने में ग्लैमर का तड़का भी लगाया था.

ये भी पढ़ें- वेलकम, गोलमाल और धमाल के बाद आएगी‘मालामाल वीकली 2', परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा नजर आएंगे ये सितारे

Advertisement

इस गाने को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार आवाज दी थी. दोनों की आवाज का कॉम्बिनेशन गाने की एनर्जी को अलग स्तर पर ले जाता है. इसके बोल मदन पाल ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक हिमेश रेशमिया और सुखविंदर सिंह ने दिया था. 

संजय दत्त की फिल्म में दिखा था दमदार अंदाज

कुरुक्षेत्र साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था. फिल्म में संजय दत्त, महिमा चौधरी, सलिल अंकोला, दिव्या दत्ता और ओम पुरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुख्यमंत्री के बेटे की ओर से किए गए अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे सजा दिलाने की कोशिश करता है. कहानी में पुलिस, सत्ता और न्याय के बीच संघर्ष देखने को मिलता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् में रावण का नाना बना महाभारत का ये पॉपुलर एक्टर, अब 4000 करोड़ी फिल्म में निभाएगा 7 किरदार

Featured Video Of The Day
सत्र खत्म, सवाल बरकरार! संसद में क्यों नहीं हुई बहस?
Topics mentioned in this article
Banthan Chali Bolo Ae Jaati Re Jaati Song
Kurukshetra
Ban Than Chali
Bollywood
Sukhwinder Singh