Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी रितेश की फिल्म, एक दिन, भूत बंगला, धुरंधर 2 को पछाड़ कमा लिए इतने

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: मराठी योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बताने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. पांचवें दिन फिल्म की कितनी हुई कमाई, आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई फिल्में आपस में टकरा रही हैं. एक तरफ रितेश देशमुख की निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' है तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार की भूत बंगला, वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन भी रिलीज हो चुकी है. इस बीच धुरंधर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस अपना जलवा बिखेर रही है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया और कौन सी किस पर भारी रही.

राजा शिवाजी ने दिखाया दम

मराठी योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बताने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मराठी और हिंदी में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है. हिंदी और मराठी मिलाकर मंगलवार को फिल्म कलेक्शन 4.90 करोड़ रहा. अब तक, फिल्म ने करीब  52.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की टॉप 5 में जगह बना ली है.

भूत बंगला ने 19वें दिन कमाए इतने

अपनी रिलीज के 19वें दिन अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और तब्बू की फिल्म भूत बंगला ने 2.25 करोड़ रुपए कमाए. Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया और फॉरेन कंट्रीज की कमाई को मिलाकर, वर्ल्डवाइड फिल्म ने ₹231.03 करोड़ तक की कमाई कर ली है.

‘एक दिन' के बिगड़े दिन

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन फ्लॉप साबित हो गई है. फिल्म ने चौथे दिन महज 26 लाख की कमाई की. कुल कमाई की बात करें तो दुनिया भर में ये 4.56 करोड़ है. फिल्म में एक अनोखा कॉन्सेप्ट दिखाया गया है जिसमें जुनैद को साई पल्लवी का प्यार सिर्फ एक दिन के लिए मिलता है. कहानी दिलचस्प तो लगती है लेकिन शायद दर्शकों को ये रियलिस्टिक नहीं लगी और इसे वो कामयाबी नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी.

Advertisement

धुरंधर 2 अब भी चैंपियन

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 48वें दिन भी जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म से बेहतर कमाई की है. इस मंगलवार फिल्म ने 53 लाख की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 1139.67 करोड़ और दुनियाभर में इसने 1790.17 करोड़ हो गया है. फिल्म 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को कब का पीछे छोड़ चुकी है. 

यह भी पढ़ें: पत्थर के फूल में 25 साल के थे सलमान खान, म्यूजिक लॉन्च पर दिखे सबसे हैंडसम, फैंस पर उड़ाए गए फिल्म के टिकट

Advertisement
Featured Video Of The Day
गुजरात में जलप्रलय! पानी में फंसी कार और बस, खतरनाक रेस्क्यू का वीडियो
Topics mentioned in this article
Raja Shivaji
Ritesih Deshmukh
Ritesih Deshmukh Marathi Film
Raja Shivaji Box Office Collection
Salman Khan