प्रतीक स्मिता पाटिल का पिता और दिग्गज एक्टर राज बब्बर के साथ रिश्ता काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं दोनों के रिश्ते तब खराब हुए जब प्रतीक ने अपनी दूसरी शादी पर कथित तौर पर पापा राज बब्बर और उनके परिवार को न्यौता नहीं दिया. इतना ही नहीं उन्होंने प्रतीक बब्बर से अपना नाम प्रतीक स्मिता पाटिल रख दिया. इसी को लेकर हाल ही में राज बब्बर की पहली शादी से हुए बेटे आर्या बब्बर ने रिएक्शन दिया और प्रतीक पर पिता का फायदा उठाने का आरोप लगाया.
प्रतीक से रिश्ता सुधारने की कोशिश की थी
विक्की लालवानी को हाल ही में दिए इंटरव्यू में आर्या बब्बर ने बताया कि कैसे उनके परिवार ने सालों तक प्रतीक के साथ अपने रिश्ते को बड़े ही नाजुक तरीके से संवारने की कोशिश की थी. लेकिन जब प्रतीक ने अचानक उनसे सारे रिश्ते तोड़े तो वह हैरान रह गए. आर्य ने बताया कि अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद प्रतीक ने उनसे हर तरह का संपर्क बंद कर दिया और उनके किसी भी मैसेज का कभी जवाब नहीं दिया.
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय के फैंस का इंतजार खत्म, कान्स के रेड कार्पेट पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग
राज बब्बर से फाइनेंशियल मदद लेते थे प्रतीक
आर्या ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा बब्बर से दूरी बनाने के बावजूद वह अपने पिता से फाइनेंशियल सपोर्ट लेते थे. उन्होंने कहा, जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा था और आपको पिता से काम चलाने के लिए पॉकेट मनी चाहिए थे. तब वह आपके पिता थे. जब आप उस घर में रहना चाहते थे, जो आपके पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था तो वह आपके पिता थे. जब आपको फायदा चाहिए था तो वह आपके पिता थे. लेकिन आपको उन्हें समाज में सम्मान देना था तो वह आपके पिता नहीं थे. यह क्या है.
आर्या बब्बर ने कहा- वह गलत है
आगे उन्होंने कहा, एक बड़े भाई के तौर पर मैं उनसे प्यार करता हूं. लेकिन यह गलत है. वह गलत है और यहां वह गलत है. यह बहुत दुखद है कि वो स्मिता मां, जिनके लिए मेरे पिता ने परिवार को छोड़ा. आज उन्हीं स्मिता का बेटा उन्हें पिता मानने के लिए तैयार नहीं है. इससे बड़ी ट्रैजेडी क्या हो सकती है. एक बड़े भाई के तौर पर मैं उसके लिए यहां खड़ा हूं. लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए कि मैं उसे अपनाऊं या उसी तरह से प्यार करूं. यह नहीं हो सकता.
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की लव स्टोरी
राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे आर्या बब्बर और जूही बब्बर हैं. इसके बाद 1982 में भीगी पलकें के सेट पर स्मिता पाटिल से राज बब्बर की पहली मुलाकात हुई. कपल को प्यार हुआ. हालांकि यह चर्चा में आ गया क्योंकि राज बब्बर पहले से शादीशुदा थे. हालांकि स्मिता पाटिल के पेरेंट्स के खिलाफ होने के बावजूद 1983 में कपल ने शादी कर ली और राज बब्बर ने अपने परिवार को छोड़ दिया. हालांकि उन्होंने नादिरा को कभी तलाक नहीं दिया. 1986 में कपल का पहला बच्चा प्रतीक स्मिता पाटिल हुआ. हालांकि जन्म के कुछ महीनों बाद ही स्मिता पाटिल का 31 साल की उम्र में निधन हो गया. इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली फैमिली और पहली पत्नी नादिरा बब्बर के पास लौट गए.
ये भी पढ़ें- 42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, बेबी शॉवर में झूमा परिवार, ट्रेडिशन लुक में एक्ट्रेस की हुई गोदभराई