राहुल वैद्य ने आखिरकार किया क्लियर क्यों विराट कोहली को कहा था जोकर, अब माफी मांगने का है प्लान 

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस और सिंगर राहुल वैद्य के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रही हैं, इसे लेकर अब राहुल वैद्य ने क्लियर किया कि दोनों के बीच आखिर क्या हुआ था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राहुल वैद्य ने आखिरकार किया क्लियर क्यों विराट कोहली को कहा था जोकर
नई दिल्ली:

कुछ समय पहले बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर तक कह दिया था. इसके बाद फैंस के बीच जंग छिड़ गई और राहुल वैद्य के अलावा उनके फैमिली मेंबर को भी लोग भला बुरा कह रहे थे, जिस पर सिंगर और भड़क गए थे. इससे पहले पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया हैं. अब राहुल वैद्य ने इस पूरी घटना पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर हुआ क्या था.  

विराट के साथ तकरार पर क्या बोले राहुल वैद्य 
राहुल वैद्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जोकर वाली स्टोरी उन्होंने केवल फैन में पोस्ट की थी, मीडिया ने उस पर खबर बना दी और वह इंस्टा स्टोरी वायरल हो गई. राहुल वैद्य ने कहा कि विराट कोहली के फैंस मुझे गाली देने लगे, भला बुरा कहने लगे जिस पर मैंने रिएक्शन दिया और वह बात और बढ़ गई. 

खुद को विराट का बड़ा फैन मानते हैं राहुल वैद्य 
राहुल वैद्य ने इंटरव्यू में आगे कहा कि मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं. विराट कोहली की प्रोफाइल मुझे इंस्टाग्राम पर नहीं दिखी, तो मुझे लगा कि उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया हैं. हाल ही में विराट कोहली ने भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो एक ग्लिच की वजह से लाइक हो गई थी, जिस पर राहुल वैद्य ने कहा था कि जैसे वह ग्लिच की वजह से हुआ, शायद जो मैं ब्लॉक हूं वह भी ग्लिच की वजह से ही हुआ होगा. 

विराट कोहली को सॉरी कहने का प्लान कर रहे हैं राहुल वैद्य
राहुल वैद्य ने यह भी कहा है कि वह माफी मांगने के लिए इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को डीएम करने का प्लान भी बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी बात का पछतावा हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी मामले में किस पर अगला एक्शन?
Topics mentioned in this article
Rahul Vaidya
Virat Kohli
Actor Rahul Vaidya
Rahul Vaidya And Virat Kohli Controversy