सतलुज' में पुलिस के रोल में दिखने वाले राहुल मित्रा ने की NDTV से बात, बोले- पाइरेसी एक बहुत बड़ा 'मॉन्स्टर'

अभिनेता-निर्माता राहुल मित्रा ने फिल्म 'सतलुज' के अचानक ओटीटी से हटने और पाइरेसी के बढ़ते चलन पर  चर्चा करते हुए उन्होंने फिल्म के प्रति अपने जुड़ाव, सीबीएफसी के साथ विवाद और फिल्म उद्योग के लिए पाइरेसी से होने वाले नुकसान पर खुलकर अपनी राय रखी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
राहुल मित्रा ने की NDTV से बात,
नई दिल्ली:

फिल्म जगत में हाल ही में 'सतलुज' फिल्म को लेकर उठा विवाद और इसका अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां एक ओर फिल्म की कहानी और इसके विवादास्पद विषयों पर बहस छिड़ी है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के अचानक हट जाने के बाद इसके अवैध तरीके से लीक होने (पाइरेसी) का खतरा भी बढ़ गया है. इस पूरी घटनाक्रम को लेकर फिल्म से बतौर अभिनेता जुड़े राहुल मित्रा ने चिंता व्यक्त की है. राहुल मित्रा, जो स्वयं एक स्थापित फिल्म निर्माता हैं और कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, ने इस बार इस फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर की कैमियो भूमिका निभाई है.

एनडीटीवी (NDTV) के साथ खास बातचीत में अभिनेता-निर्माता राहुल मित्रा ने फिल्म 'सतलुज' के अचानक ओटीटी से हटने और पाइरेसी के बढ़ते चलन पर  चर्चा करते हुए उन्होंने फिल्म के प्रति अपने जुड़ाव, सीबीएफसी के साथ विवाद और फिल्म उद्योग के लिए पाइरेसी से होने वाले नुकसान पर खुलकर अपनी राय रखी.

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें हमेशा मेरी चीजें पसंद आती है' ,Ex-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के कमेंट पर चुप रहे पति जैद, तो गौहर खान ने यूं दिया जवाब

 राहुल मित्रा ने कहा, मैंने इस फिल्म में एक भूमिका निभाई है. कुछ साल से हम सुन रहे थे कि सीबीएफसी कुछ कट्स की मांग कर रही थी. यह फिल्म बिना किसी प्रमोशन के अचानक ज़ी-5 पर रिलीज हुई, जो एक सरप्राइज था. हालांकि इसके हट जाने की उम्मीद थी, लेकिन इतनी जल्दी ऐसा होगा, यह नहीं सोचा था.

फिल्म के भारत में उतारने और बाकी देशों में चलाने को लेकर राहुल मित्रा ने कहा, हर देश के अपने नियम होते हैं. यह मामला सरकार या फिल्म मेकर्स के बीच का है. बतौर एक्टर, मुझे जो जानकारी है वो यही कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां तक इसे उतारने का सवाल है, ओटीटी प्लेटफॉर्म या मेकर्स ही इसके पीछे का सटीक कारण बता सकते हैं. मैं तो बस इतना कहूंगा कि पाइरेसी के खिलाफ हमें लड़ना होगा और हम कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म दोबारा आए. पाइरेसी एक बहुत बड़ा 'मॉन्स्टर' है और मैं हमेशा से इसके खिलाफ रहा हूं. जब कोई चीज़ बैन की जाती है, तो लोग उसे हर उपलब्ध माध्यम से देखना चाहते हैं. यह फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ा खतरा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर ने दी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई, बोले- 'धुरंधर' ने आपका दीवाना बना दिया 

अपने रोल पर बात करते हुए राहुल मित्रा ने कहा,  मैंने इसमें एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है, जो कि एक कैमियो है. मैं हनी त्रेहन के साथ काम करके खुश हूं क्योंकि वे एक काबिल फिल्म मेकर और मेरे करीबी मित्र हैं. वहीं दिलजीत को लेकर उन्होंने कहा, वह एक बहुत ही साधारण, हंसमुख और बेहतरीन कलाकार हैं. 'चमकीला' के सेट पर हमारी मुलाकात हुई थी और उनकी एनर्जी बहुत पॉजिटिव थी. वे लगातार खुद को एक अच्छे एक्टर के रूप में साबित कर रहे हैं.

अपना रोल मिलने को लेकर उन्होंने कहा, मुझे बस रोल के लिए फोन आया था. चूंकि मेरी पैदाइश तरन-तारन की है और फिल्म उसी पर बेस्ड थी, तो मैं इसे लेकर उत्साहित था. बाद में मीडिया के माध्यम से सीबीएफसी के कट्स और विवादों की खबरें मिलीं, लेकिन यह नहीं पता था कि फिल्म अचानक रिलीज होकर इतने कम समय में उतार दी जाएगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pratapgarh में गरजे CM Yogi: राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को दी खुली चुनौती!
Topics mentioned in this article
Rahul Mittra Sanjay Dutt Friendship
Satluj Movie
Satluj Removed From Zee5
Satluj And Beas River
Satluj Cast