राघव चड्ढा ने की धुरंधर 2 के चौधरी असल की तारीफ, फोटो शेयर कर कहा- इस प्यार के पूरे हकदार हैं आप

राजनीति और फिल्मी दुनिया का मेल जब भी देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन जाता है. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
राघव चड्ढा ने की संजय दत्त की तारीफ

राजनीति और फिल्मी दुनिया का मेल जब भी देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन जाता है. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. खास बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय में सामने आई है, जब फिल्म 'धुरंधर' और उसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें साझा की. पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में संजय दत्त ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है. तीसरी तस्वीर में दोनों बोनफायर के सामने कुर्सियों पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

राघव चड्ढा ने की संजय दत्त की तारीफ 

इन तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा ने कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ''कुछ समय पहले, मुझे अपने घर पर संजय दत्त को होस्ट करने का मौका मिला, जो मेरे जानने वालों में से सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं.'' उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म के लिए मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि संजय दत्त का ऑरा हर दौर में वैसा ही रहता है और लोग हमेशा उनकी तारीफ करते हैं. उन्होंने लिखा, "आपको 'धुरंधर' के लिए इतना प्यार मिलता देखकर अच्छा लग रहा है. आपका ऑरा वैसा ही रहता है और हर दौर में लोगों की आपके लिए तारीफ भी वैसी ही रहती है. इस प्यार के आप पूरी तरह हकदार हैं. मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं.''

Advertisement

अगर फिल्म 'धुरंधर' की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. फिल्म की कहानी 1999 के कंधार हाईजैक जैसे घटनाक्रम से प्रेरित है, जहां देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता है. इसमें आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) दुश्मनों को करारा जवाब देना चाहते हैं, लेकिन कई सरकारी बाधाओं के कारण वह सीधे कदम नहीं उठा पाते. इसके बाद 'ऑपरेशन धुरंधर' की शुरुआत होती है, जिसके तहत हमजा (रणवीर सिंह) नाम का एक अंडरकवर एजेंट दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करने का मिशन लेकर जाता है. फिल्म में गैंगवार, राजनीति और आतंकवाद के जाल को बेहद रोचक तरीके से दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: 'पति की तारीफ क्यों नहीं हो रही?', धुरंधर 2 को सब ने सराहा, इस बीच एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को जमकर लताड़ा

Advertisement

वहीं इसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' कहानी को आगे बढ़ाती है. इस बार कहानी हमजा अली मजारी के बदले और उसके मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. पहले पार्ट के बाद अब वह दुश्मनों के बीच अपनी जगह बना चुका है और भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को खत्म करने के इरादे से आगे बढ़ता है. फिल्म में पाकिस्तान के ल्‍यारी क्षेत्र की गैंगवार, सत्ता की लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय साजिशों को दिखाया गया है. इसके साथ ही कहानी में नोटबंदी और राजनीतिक घटनाओं के संदर्भ भी जोड़े गए हैं.

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | क्या कभी भी टूट जाएगा युद्धविराम? ईरान की America को दो टूक | US Iran War