20 साल पुराना राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम का गाना, श्रेया घोषाल की आवाज कानों में घोलती है मिठास, जन्माष्टमी पर हर जगह रहती है गूंज

20 साल पुराना हिंदी सिनेमा का वो गाना जो प्रतीक है राधा-कृष्ण के प्रेम का. जन्माष्टमी से लेकर किसी भी मौके पर इस गीत को सुना जा सकता है. श्रेया घोषाल की आवाज ने इस गीत को अमर बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राधे कृष्ण का 20 साल पुराना भजन, कानों में रस घोलती श्रेया घोषाल की आवाज
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में राधा-कृष्ण के गानों की भरमार है. ये गाने ना सिर्फ राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम की ओर इशारा करते हैं बल्कि जीवन में सिखाते हैं कि प्रेम सिर्फ पाना ही नहीं है. प्रेम में विरह का भी अपना महत्व है. उनका प्रेम लौकिक नहीं  बल्कि आध्यात्मिक और निर्गुण प्रेम है. वहीं यह आत्मा (राधा) और परमात्मा (कृष्ण) के मिलन का प्रतीक माना जाता है. इसी पर बॉलीवुड में कई गाने भी बने हैं, जिन्हें जन्माष्टमी के अवसर पर ही नहीं बल्कि सुबह शाम आरती में भी आपने बजते हुए सुना होगा. 20 साल से श्रेया घोषाल का यह गाना कहें या भजन लोगों के गानों में मिठास घोलता है. आपने नही पहचाना हम बात कर रहे हैं सावईया गाने की. 

कानों में मिठास घोलता श्रेया घोषाल का राधे-कृष्ण का गाना

जो लोग अभी भी नहीं पहचान पाए उन्हें बता दें कि यह 2006 में आई रोमांटिक फिल्म विवाह का गाना सवईया है, जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं...

राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक तीनों लोक में छाए रही है...
भक्ति विवश एक प्रेम पुजारिन फिर भी दीप जलाए रही है....
कृष्ण को गोकुल से राधे को बरसाने से बुलाए रही है दोनों करो स्वीकार कृपा कर जोगन आरती गाए रही है...

इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी. जबकि रविंद्र जैन ने यह लिखा और कंपोज किया था. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- 35 साल पुरानी संजय, सलमान, माधुरी की फिल्म, 36 दिन में हुई पूरी, अल्का याग्निक, कुमार सानू और एसपी की आवाज ने 9 गानों का बनाया सदाबहार 

विवाह फिल्म की कहानी

विवाह 2006 में रिलीज हुई थी, जो बंगाली फिल्म सुभोदृष्टि का रीमेक है. फिल्म को सूरज आर बरजात्या ने लिखा और डायरेक्ट किया था. कास्ट
 में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड रोल में थे. जबकि  अनुपम खेर , आलोक नाथ , सीमा बिस्वास , अमृता प्रकाश , समीर सोनी और लता सभरवाल सपोर्टिंग रोल में थे. 

Advertisement

फिल्म की कहानी पूनम (अमृता राव) एक अनाथ लड़की है, जिसे उसके चाचा-चाची ने पाला है. वहीं दिल्ली के अमीर परिवार के लड़के प्रेम (शाहिद कपूर) का उसके लिए रिश्ता आता है. दोनों को प्यार होता है और सगाई होती है. लेकिन शादी से ठीक पहले घर में आग लग जाती है और पूनम अपनी चचेरी बहन को बचाते हुए बुरी तरह जल जाती है. प्रेम फिर भी उसे स्वीकार करते हुए शादी करता है. 

विवाह फिल्म के गाने

सवैया राधे कृष्ण की के अलावा फिल्म में उदित नारायण और श्रेया घोषाल का "मुझे हक है", "दो अनजाने अजनबी",  "मिलन अभी आधा अधूरा है" काफी पॉपुलर है. वहीं बाबुल सुप्रियो और श्रेया घोषाल का "हमारी शादी में", पामेला जैन , और श्रेया घोषाल का "ओ जिजी", सुदेश भोंसले का "तेरे द्वारे पे आई बारात" , सुरेश वाडकर , कुमार शानू और रवींद्र जैन का कल जिसने जन्म यहां पाया भी काफी सुने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर सुने ये पॉपुलर गाना, 5267 एपिसोड के सीरियल में खूब धूमधाम से है मनाया जाता

Featured Video Of The Day
चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार, देखिए चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप
Topics mentioned in this article
Radhe Krishna
Vivah
Vivah Songs
Bollywood
Hindi Songs