800 करोड़ की 'राका' में आसान नहीं था अल्लू अर्जुन का गंजी खोपड़ी और पैने नाखून वाला लुक, अब IPL से सोशल मीडिया तक पर बना फायर

800 करोड़ की फिल्म राका का ऐसा लुक आया कि हंगामा बरपा गया. ये सोशल मीडिया से लेकर आईपीएल के मैदान तक में छा रहा है. लेकिन आप जानते हैं इस लुक को कितनी मेहनत के साथ तैयार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
800 करोड़ का राका में अल्लू अर्जुन का धांसू लुक यूं हुआ तैयार
नई दिल्ली:

जब भी अल्लू अर्जुन कोई फर्स्ट लुक अनवील करते हैं, तो उनके फैन्स की सांसें थम जाती हैं. यह महज एक पोस्टर नहीं, बल्कि ऐसा मौका होता है जो पूरे देश का ध्यान खींच लेता है. पुष्पा 2 की भारी-भरकम सफलता के बाद स्टार अल्लू अर्जुन ने फिर से कम्फर्ट जोन छोड़ दिया और एकदम नया, अनोखा अवतार पेश किया. उनकी अगली फिल्म राका (पहले AA22xA6 के नाम से जानी जाती थी) का फर्स्ट लुक उनके 44वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया, जिसमें वे खतरनाक और गंजे अवतार में नजर आए हैं. जिसकी जमकर चर्चा भी हो रही है. 

एटली की साइंस फिक्शन फिल्म

निर्देशक अटली की राका साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं. प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 800 करोड़ के बजट वाली पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है. फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का गंजा सिर, कजरारी आंखें, ट्राइबल मार्किंग्स और जबड़े के पास जानवर जैसे नाखून देखकर फैंस हैरान रह गए. यह लुक इतना पावरफुल है कि इसे देखते ही सोशल मीडिया पर ‘राका' का तूफान आ गया.

मेहनत का नतीजा है राका लुक

सूत्रों के मुताबिक, इस अवतार को हासिल करने के लिए अल्लू अर्जुन को रोजाना 3 से 4 घंटे की मेहनत करनी पड़ रही है. मेकअप, प्रोस्थेटिक्स और इंटेंस प्रिपरेशन का यह स्तर उनके प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है. वैसे भी उन्हें नई चुनौतियां लेने के लिए पहचाना जाता है.

‘राका' लुक की इंटेंसिटी को इस बात से भी समझा जा सकता है कि यह आईपीएल के मैदान तक पहुंच गया है. हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान यह करके भी दिखाया. वैसे भी इससे पहले पुष्पा मेनिया भी क्रिकेट के मैदान में कई बार देखा जा चुका है.

Advertisement

18 साल पुराना सपना

एटली ने राका को अपना 18 साल पुराना सपना बताया और भावुक होकर कहा कि यह फिल्म मैंने सालों से अपने में संजोकर रखी थी. फिल्म में भारी वीएफएक्स, बड़े पैमाने का एक्शन और ग्लोबल अपील वाले विजुअल्स होने की उम्मीद है. दीपिका पादुकोण के अलावा अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना आदि के नाम भी चर्चा में है.

पुष्पा सीरीज के बाद वे एक बार फिर नई राह चुनकर साबित कर रहे हैं कि सच्चा स्टारडम लगातार रीइन्वेंट करने में है. फैंस अब इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement

आइकॉन स्टार की अनोखी यात्रा  

अल्लू अर्जुन, जिन्हें ‘आइकॉन स्टार' और ‘स्टाइलिश स्टार' के नाम से जाना जाता है, का जन्म 8 अप्रैल 1982 को हुआ. वे मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं और अपनी डांसिंग स्किल्स और जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं. ‘आर्य' (2004) से ब्रेकथ्रू मिलने के बाद उन्होंने ‘देसमुदुरु', ‘परुगु', ‘वेदम', ‘रेस गुर्रम', ‘आला वैकुंठपुरमुलो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. 'पुष्पा: द राइज' और 'पुष्पा 2: द रूल' ने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया. 'पुष्पा' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला. 

ब्लॉकबस्टर फिल्म डायरेक्टर

एटली (असली नाम अरुण कुमार) का जन्म 21 सितंबर 1986 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ. वे तमिल सिनेमा के प्रमुख निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं. ‘राजा रानी' (2013) से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद उन्होंने तलपती विजय के साथ "थेरी', 'मर्सल' और 'बिगिल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. 2023 में शाहरुख खान के साथ ‘जवान' बनाकर उन्होंने बॉलीवुड में भी धमाल मचा दिया. एटली की फिल्में भव्य स्केल, इमोशनल डेप्थ और मास अपील के लिए जानी जाती हैं. 

Featured Video Of The Day
US Iran War | Hormuz पर America VS Iran! क्या शुरु होने वाला है महायुद्ध? | Trump |Iran US Ceasefire
Topics mentioned in this article