एक्टर आर माधवन को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 23 जून को राष्ट्रपति भवन में माधवन को ये सम्मान दिया. इस दौरान माधवन के काम और उनकी अचीवमेंट्स की चर्चा तो रही ही साथ ही उनकी घड़ी ने भी खूब लाइम लाइट बटोरी. घड़ी की चर्चा इसलिए रही क्योंकि माधवन ने इस खास मौके पर एक लिमिटेड एडिशन घड़ी पहनी थी जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है. माधवन की घड़ी की कीमत ने सबको हैरान कर दिया लेकिन इसकी खासियत जानेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे.
आर माधवन की 40 लाख रुपये की घड़ी
आर माधवन की इस 40 लाख की घड़ी की खासियत में 18 कैरेट रोज गोल्ड केस, मार्बल डायल पर एक मिनिएचर पेंटिंग शामिल है जो कि जयपुर के हवा महल से इंस्पायर्ड है. यह एक लिमिटेड एडिशन घड़ी है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है. पूरे दुनिया में इसके सिर्फ 10 पीस अवेलेबल हैं और इनमें से एक माधवन के पास है. ये घड़ी Titan nebula jalsa रेंज की है.
पद्मश्री सम्मान के बाद भावुक हुए आर माधवन
अवार्ड मिलने के बाद आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने दिल के जज्बात शेयर किए. उन्होंने लिखा, "पद्म श्री से सम्मानित होने पर मैं बहुत विनम्र और आभारी महसूस कर रहा हूं और सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं. देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक से मुझे सम्मानित करने के लिए भारत सरकार का दिल से शुक्रिया. मैं महाराष्ट्र सरकार का भी उतना ही आभारी हूं जिन्होंने मेरा नाम सुझाया और मेरे सफर पर भरोसा जताया. यह सम्मान मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा. हर उस व्यक्ति के लिए जिसने मेरी फिल्में देखीं, मेरे किरदारों को अपनाया, मेरी सफलताओं का जश्न मनाया, मेरी कमियों को माफ किया और इतने सालों तक मेरे साथ खड़ा रहा - यह सम्मान उतना ही आपका है जितना मेरा. आपके प्यार ने ही मेरे जीवन और करियर के हर पड़ाव में मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है."
उन्होंने आगे कहा, 'आज मुझे जिम्मेदारी का गहरा एहसास भी हो रहा है. यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि हर विशेषाधिकार के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. ईमानदारी, विनम्रता और मूल्यों को बनाए रखना, सिनेमा की उस दुनिया में सार्थक योगदान देना जिसने मुझे सब कुछ दिया है और जिस भी तरह से हो सके, अपने देश की सेवा करना. मैं यह सम्मान सिनेमा की जादुई दुनिया, मेरे साथ काम करने वाले हर कलाकार और टेक्नीशियन और अपने परिवार को समर्पित करता हूं जो मेरी ताकत रहे हैं...दिल से धन्यवाद. जय हिंद.'