व्हाइट कलर की इस ड्रेस में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, फैंस बोले- अब तो ये इंडियन लगती ही नहीं

हाल में प्रियंका को ऑल व्हाइट लुक में फुल स्वैग के साथ देखा गया. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में प्रियंका का स्टाइल देखते ही बनता है. वहीं फैंस प्रियंका के इस अंदाज को देख कर उन्हें हॉलीवुड की डीवा बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस बोले विदेशी
नई दिल्ली:

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल में भारत वापस लौटीं और इसके साथ ही वह मीडिया और सोशल मीडिया पर भी छा गई हैं. प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत वापस आई हैं. प्रियंका के लौटने के बाद से ही मीडिया के कैमरे उन पर बने हुए हैं. हाल में प्रियंका को ऑल व्हाइट लुक में फुल स्वैग के साथ देखा गया. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में प्रियंका का स्टाइल देखते ही बनता है. वहीं फैंस प्रियंका के इस अंदाज को देख कर उन्हें हॉलीवुड की डीवा बता रहे हैं.

स्वैग में दिखीं प्रियंका

इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में प्रियंका को ऑफ व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और सेम कलर के वाइड लेग पैंट के साथ प्रियंका बेहद सिजलिंग नजर आ रही हैं. उनके ब्राउन हेयर और आंखों पर लगा सनग्लास लुक में चार चांद जोड़ रहा है. अपनी गाड़ी से उतरती हुई प्रियंका पैपराजी के लिए पोज करती हैं. प्रियंका की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उन्हें एक दम विदेशी बता रहे हैं.

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

प्रियंका के वीडियो पर पोस्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘इंडियन लगती ही नहीं अब ये'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब ये मुझे हॉलीवुड दीवा लगती हैं'. वहीं एक फैन ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा, सुपर स्टनिंग देसी गर्ल. बता दें कि प्रियंका का एयरपोर्ट लुक भी खूब वायरल हुआ था. ऑल डेनिम लुक में प्रियंका बेहद कमाल नजर आ रही थीं, उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वहीं मुंबई आने के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं.

Advertisement

मलाइका अरोड़ा योगा स्टूडियों के बाहर हुई स्पॉट, क्लिक कराई फोटो

Featured Video Of The Day
हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने क्या कुछ कहा?
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Actress Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Movies
Priyanka Chopra Look