प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को बताया अपना फॉरएवर वैलेंटाइन, शेयर किया शादी का 8 साल पुराना अनसीन वीडियो

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी शादी का है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग वीडियो
नई दिल्ली:

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर सेलेब्स ने अपने प्यार के दिन को कैसे सेलिब्रेट किया. इसकी झलक दिखाई. लेकिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस खास दिन पर अपनी शादी का अनदेखा वीडियो (Priyanka Chopra Wedding Video) शेयर किया, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) को अपने फॉरएवर वैलेंटाइन डे बताया. इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में वैलेंटाइन लिखा. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने वेडिंग डे (Priyanka Chopra Wedding Look) के खूबसूरत पलों की झलक दिखाई. 

प्रियंका चोपड़ा ने फॉरएवर वेलेंटाइन के लिए शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए क्लिप में कपल के हिंदू और वाइट वेडिंग की झलक देखने को मिल रही है. देसी गर्ल जहां वाइट गाउन और लाल लहंगे में दिख रही हैं तो वहीं निक जोनस इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर किया है, जिसके चलते वीडियो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- निक जोनस ने सुनाई प्रियंका चोपड़ा से पहली मुलाकात की स्टोरी, बताया मालती देखती है कि कैसे वाइफ को ट्रीट करते हैं सिंगर

Advertisement

2018 में हुई थी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी

दिसंबर 2018 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिगर निक जोनस से शादी की थी. कपल ने हिंदू और वाइट वेडिंग रचाई थी. कपल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हैं, जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुए थे. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं, जिसे आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 2027 में रिलीज होगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में दिखेंगे. जबकि इससे पहले 25 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ ओटीटी पर रिलीज होने के तैयार है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की 2016 की तस्वीरें, 10 साल पहले इस खास को था खोया, लिखा-  वह साल जब सबकुछ एक साथ

Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Nick Jonas
Priyanka Chopra
Wedding Video
Valentines Day