लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह अपने परिवार के साथ समय बिताती और लजीज व्यंजनों का आनंद लेती नजर आईं. शेयर किए गए वीडियो में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी दिखाई दीं,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ अपनी परफेक्ट समर वेकेशन की झलक साझा की है. रविवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह अपने परिवार के साथ समय बिताती और लजीज व्यंजनों का आनंद लेती नजर आईं. शेयर किए गए वीडियो में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी दिखाई दीं, जो प्रियंका के बालों से हेयर क्लिप निकालने में उनकी मदद करती नजर आईं.  प्रियंका ने पोस्ट के साथ लंबा कैप्शन लिखा. उन्होंने बताया कि लंदन में उन्हें ये चीजें सबसे ज्यादा पसंद आईं-परिवार के साथ समय बिताना, विंबलडन मैच देखना, रॉयल बॉक्स में मेहमाननवाजी, बड़ी हस्तियों से मिलना, स्ट्रॉबेरी और क्रीम खाना, हाइड पार्क घूमना और एस्प्रेसो मैकियाटो पीना.

इससे पहले प्रियंका ने अमेरिका में फोर्थ ऑफ जुलाई (अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस) से पहले के जश्न की भी झलक साझा की थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रात के समय अपने बेडरूम की खिड़की से दिखाई देने वाले आतिशबाजी के खूबसूरत नजारे की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "बेड से हैप्पी ऑलमोस्ट फोर्थ." यह अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस से पहले होने वाले उत्सव की ओर इशारा था.

यह भी पढ़ें- मुगल-ए आजम की अनारकली, मधुबाला के पहले प्रेमी की बनी पत्नी, कपूर खानदान से था खास रिश्ता 

प्रियंका और अमेरिका के साथ उनके जुड़ाव की बात करें तो यह रिश्ता काफी पुराना है. बचपन में एक्ट्रेस कुछ साल अमेरिका में अपने रिश्तेदारों के साथ रहीं और भारत लौटने से पहले मैसाचुसेट्स, आयोवा और न्यूयॉर्क के स्कूलों में पढ़ाई की.

Advertisement

सालों बाद बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया. एक्ट्रेस ने अक्सर कहा है कि देश में इतनी बड़ी सफलता मिलने के बावजूद उन्हें हॉलीवुड में अपनी यात्रा नए सिरे से शुरू करने में कोई हिचकिचाहट नहीं थी. उनकी हॉलीवुड यात्रा उनके म्यूजिक करियर से शुरू हुई और उसके बाद 2015 में उन्हें अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका मिली. 

यह भी पढ़ें-  टोविनो थॉमस ने केन्या में शेर को बचाने का ऑपरेशन देखा लाइव, हाथी और शेर के साथ शेयर किया वीडियो

Advertisement

प्रियंका हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री में से एक रही हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज भी दर्शक उन्हें हिंदी फिल्मों में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं. दूसरी ओर, प्रियंका अपनी बेटी के काफी करीब हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे फैंस के साथ बेटी की झलक जरूर शेयर करती हैं.

 

Featured Video Of The Day
Strait Of Hormuz में ईरानी हमले के बाद एक भारतीय लापता, MEA का बयान जारी
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra Jonas BeerBiceps
Priyanka Chopra Jonas Family
Priyanka Chopra Jonas Family Importance
Priyanka Chopra Jonas News
Priyanka Chopra Jonas Post