'कोई दादी बनी, तो कोई 25 के लड़के को डेट कर रही', 40 की उम्र पर प्रियंका चोपड़ा का फनी पोस्ट वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने 40 की उम्र में लाइफ की हकीकत को मजेदार अंदाज में शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी फैमिली के साथ बिताए खूबसूरत पलों की यादगार झलक दिखाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
priyanka chopra instagram post
instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( priyanka Chopra) हाल ही में अपना  40वां बर्थ डे मनाया हैं. उन्होंने अपनी लाइफ के इस खास पड़ाव को एक बेहद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. पीसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ की ढेरों खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उनके बिजी शेड्यूल, फैमिली टाइम और 40 के दशक की मजेदार हकीकत का मिक्स-मसाला बनाकर अपने फैंस को इस सच्चाई से रूबरू करवाया है.

प्रियंका की इंस्टाग्राम पोस्ट
Photo Credit: instagarm

कोई दादी बन गई, तो कोई 25 साल के लड़के को  कर रही डेट

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 40 की उम्र को लेकर एक बेहद रिलेटेबल और मजेदार नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि 40 की उम्र में आना वाकई बहुत अजीब है. हमारी ही उम्र की एक दोस्त दादी बन गई है, तो दूसरी का अभी-अभी बच्चा हुआ है. कोई अपनी 20वीं शादी की सालगिरह मना रही है, तो कोई 25 साल के यंग लड़के को डेट कर रही है. हममें से आधे लोग तो 28 के लगते हैं, लेकिन बाकी आधे सोते-सोते ही अपनी मांसपेशियां खिंचवा बैठते हैं. सच कहें तो इस उम्र में को कोई टाइमलाइन नहीं होती, बस वाइब्स होती हैं.

प्रियंका की पोस्ट

 घर वापसी पर बेहद खुश हुई प्रियंका, बेटी मालती की क्यूट मस्ती ने जीता दिल

बर्थडे के बाद  प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में परिवार और दोस्तों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते... पूरी दुनिया घूमकर आखिरकार थोड़ी देर के लिए घर वापसी हुई है. शेयर की गई तस्वीरों में इडली लव, बेटी मालती की क्यूट मस्ती ('जय जय भगवान जी'), फैमिली डिनर और जो जोनास के साथ 'बेस्टी' वाइब्स साफ नजर आ रही थीं.

Advertisement

वाराणासी में जल्द महेश बाबू के साथ एक्टिंग करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटिड पैन-इंडिया टाइम-ट्रैवल और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में वे 'मंदाकिनी' का रोल निभाएंगी, जबकि उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू  रुद्र' का और पृथ्वीराज सुकुमारन  कुंभा का रोल करते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आपके लिए और भी

36 की उम्र में 'हीरोज' फेम एक्ट्रेस हेडन पेनेटिएर का निधन, 37वें जन्मदिन से ठीक चार दिन पहले दुनिया को कह गईं अलविदा

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, इन नए चेहरों के नाम ने चौंकाया!
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Varanasi Movie
Priyanka Chopra Age
Bollywood
Entertainment News