इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की भरमार है. वहीं इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार प्लस, सोनी लिव और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं, जिसमें हर दिन एक नई सीरीज या फिल्म आती हैं. लेकिन अगर हम बात करें उस सीरीज की, जो पिछले 6 साल से नंबर वन बनी हुई है और अब फैंस 2026 में जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह पंचायत है, जो प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज है और 6 साल से टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है. वहीं अब 2026 में इसका 5वां सीजन आने वाला है.
पंचायत की कहानी
भारत की सबसे पॉपुलर और पसंदीदा वेब सीरीज में से एक पंचायत है, जो Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होती है. वहीं TVF (The Viral Fever) कंपनी ने इसका निर्माण किया है. इस सीरीज की कहानी फुलेरा गांव की है, जहां शहर का लड़का अभिषेक त्रिपाठी सचिव बनकर आता है. वहीं उसका सामना गांव की प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) और उनके पति ब्रजभूषण दुबे (रघुबीर यादव) से होता है. इसके साथ ही विकास (चंदन रॉय), प्रह्लाद (फैसल मलिक), रिंकी (सन्विका) जैसे किरदार . इस सीरीज में मजेदार तड़का लगाते हैं.
ये भी पढे़ं- Bobby Deol Wedding 4 Photos: बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर
पंचायत के 5वें सीजन का है इंतजार
पंचायत की शुरूआत अप्रैल 2020 में हुई थी, जिसके बाद यह इतना पॉपुलर हो गया कि मई 2022 में इसका नया सीजन आया. फिर मई 2024 में इसके तीसरे सीजन की चर्चा रही. इसके बाद जून 2025 में शो चौथा सीजन आया, जो पिछले तीन सीजन की तरह चर्चा में रहा. वहीं
पंचायत सीजन 5 का 2026 में आने वाला है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है.
चर्चा में रही पंचायत सीरीज
पंचायत टीवी की पॉपुलर सीरीज बन चुकी है, जिसे IMDb पर 9.0/10 रेटिंग मिली थी. इसके अलावा सीरीज को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर ओटीटी, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं.
पंचायत 4 कहां पर खत्म हुआ और 5वें सीजन में क्या होगा
पंचायत के चौथे सीजन में मंजू देवी (नीना गुप्ता) और ब्रजभूषण दुबे (रघुबीर यादव) चुनाव हार जाते हैं. जबकि क्रांति देवी और उनके पति भूषण ने 73 वोटों से चुनाव जीत लिया था. वहीं आखिरी एपिसोड में आपने देखा कि आखिरी एपिसोड में चुनाव हारने के बाद पंचायत ऑफिस के बाहर मंजू देवी का नाम हटाकर क्रांति देवी का नाम लिख दिया जाता है और दोनों जीत का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं. वहीं सचिव जी, मंजू देवी, प्रधान जी, प्रहलाद चाचा और विकास गुस्से में दिखते हैं. इसी के चलते अब पंचायत 5 में क्रांति देवी के प्रधानजी का शासन देखने को मिलेगा. जबकि सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के CAT एग्जाम में 97 प्रतिशत हासिल करने के बाद वह गांव छोड़कर जाने के बारे में सोचेगा और रिंकी के साथ उसकी लव स्टोरी का क्या होगा यह देखने को मिलेगा.