प्राइम वीडियो पर नंबर वन बनीं 100 करोड़ी फिल्म, भगवान शिव की दिखाई झलक, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ओटीटी पर छाई

प्राइम वीडियो पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म का जलवा देखने को मिला है, जिसमें भगवान शिव की भी झलक देखने को मिली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्राइम वीडियो पर नंबर वन बनीं नागबंधम
नई दिल्ली:

सावन की शुरूआत आज यानी 30 जुलाई 2026 से हो गई है. वहीं इस खास मौके पर भगवान शिव की भक्ति में सभी लीन है. इसी बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक फिल्म का राज है, जिसमें भगवान शिव की खास झलक देखने को मिल रही है. वहीं दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं निर्देशक अभिषेक नामा की पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘नागबंधम' की, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू देखने को नहीं मिला. लेकिन ओटीटी पर फिल्म को काफी देखा जा रहा है. 

प्राइम वीडियो पर नंबर वन फिल्म बनी नागबंधम

नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. जबकि दूसरे नंबर पर मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स, तीसरे नंबर पर एक दिन, चौथे नंबर पर ट्रॉय और पांचवे नंबर पर प्रॉजेक्ट हेल मैरी है. वहीं करप्पु का भी नाम लिस्ट में शामिल है. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के श्रीराम, 4000 करोड़ी रामायण में दशरथ बनकर लौटे अरुण गोविल, फैंस को आएगी 90s की याद 

Advertisement

नागबंधम की कहानी 

फिल्म के वीएफएक्स की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी. फिल्म की कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और 'नागबंधम' की रहस्यमयी रस्म की दिलचस्प को दिखाती है. फिल्म छिपे हुए रहस्यों और पवित्र परंपराओं को उजागर करती है और इन पूजनीय स्थलों की आध्यात्मिक दुनिया की झलक दिखाती है. खासतौर पर ‘नागबंधम' की पवित्र प्रथा को केंद्र में रखकर बनाई गई यह कहानी पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ मंदिर जैसे दिव्य स्थानों से जुड़ी पौराणिक कथाओं और रहस्यमयी अनुष्ठानों की गहराई में उतरती है. 

नागबंधम के बारे में 

नागबंधम के योद्धा की भूमिका निभाने वाले विराट कर्ण के अलावा नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ जगपति बाबू, जयप्रकाश, मुरली शर्मा और बीएस. अविनाश भी फिल्म में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी साउंडर राजन एस ने संभाली है, जबकि संगीत आभे और जुनैद कुमार ने दिया है. 

Advertisement

नागबंधम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

नागबंधम 100 करोड़ के महंगे बजट में बनी थी, जिसने 3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. जबकि दो हफ्ते में 20.33 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.35 करोड़ था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं वसूल पाई, जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. 

ये भी पढे़ं- सोनू निगम को इस 31 साल पुराने गाने से मिली शोहरत, टीवी चैनलों पर था दिखाया जाता, पाकिस्तानी कवि की सच्ची कहानी पर है बना

Featured Video Of The Day
'नमाजियों पर कार्रवाई, कांवड़ियों पर फूल...', मुस्लिम ने कांवड़ यात्रा पर उठाए सवाल
Topics mentioned in this article
Naagbandham
Prime Video
Bollywood
Lord Shiva