सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक नया चेहरा सुर्खियों में है. इंटरनेट पर इस चेहरे ने अपने वीडियो से धूम मचा रखी है और हर वीडियो नया 'ब्लास्ट' कर रहा है. एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन (Preity Mukhundhan) के एक्शन से भरे वीडियो और फिल्म 'ब्लास्ट' के क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. खासकर तमिल फिल्म 'ब्लास्ट' में उनकी फायरिंग एक्शन सीक्वेंस और बहादुर किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. कई वीडियो वायरल होकर लाखों व्यूज पा चुके हैं. एक वीडियो में प्रीति एक टॉक्सिक मैनेजर के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं.
प्रीति मुकुंदन: इंजीनियरिंग से सिनेमा तक का सफर
प्रीति मुकुंदन का जन्म 30 जुलाई 2001 को तिरुचिरापल्ली (त्रिची), तमिलनाडु में हुआ था. उनके पिता गोपाल मुकुंदन डॉक्टर हैं, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) त्रिची से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी दिखाई.
प्रीति मुकुंदन ने 2024 में तेलुगु फिल्म 'ओम भीम बुश' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी. इसके बाद 'स्टार', 'कन्नप्पा', 'सर्वम माया' जैसी फिल्मों में काम किया. 'सर्वम माया' में निविन पॉली के साथ उनकी भूमिका को खूब पसंद किया गया.

एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन
'ब्लास्ट' फिल्म और वायरल एक्शन
प्रीति की मौजूदा फिल्म 'ब्लास्ट' 28 मई 2026 को रिलीज हुई. इस एक्शन-फैमिली थ्रिलर का निर्देशन सुभाष के. राज ने किया है. एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की इस फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं. प्रीति ने फिल्म में 'नीला' का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी मिडिल क्लास फैमिली की है, जिसमें अर्जुन सरजा कराटे में माहिर हैं और उन्होंने अपनी बीवी अभिरामी और बेटी प्रीति मुकुंदन को भी इस ट्रेंड कर रखा है. फिल्म महिला सशक्तीकरण और फैमिली बॉन्डिंग पर आधारित है. फिल्म में रवि बसरुर ने म्यूजिक दिया है.
A Tamil Girl being appreciated for her performance in a Tamil film…whatta day pic.twitter.com/XD2u296F7u
— Aryan (@Pokeamole_) May 29, 2026
फिल्म रिलीज होते ही प्रीति के एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक क्लिप में वे कार में टॉक्सिक मैनेजर से लड़ती दिख रही हैं, जिसमें उनका फाइटिंग स्टाइल और आत्मविश्वास सराहा जा रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं, "फियरलेस हीरोइन", "परफेक्ट एंडिंग" और "मास एक्शन". प्रीति ने प्रेस मीट में कहा था कि उन्होंने पहले कभी इतना इंटेंस एक्शन नहीं किया था, लेकिन फिल्म की तैयारी में उन्होंने पूरी मेहनत की.
ब्लास्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अर्जुन सरजा, प्रीति मुकुंदन और अभिरामी स्टारर तमिल फिल्म ब्लास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 1 करोड़ नेट (1.15 करोड़ ग्रॉस) कमाए. दूसरे दिन इसमें 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 1.95 करोड़ नेट कलेक्ट किए. दो दिनों का कुल भारत में नेट कलेक्शन 3.20 करोड़ और ग्रॉस 3.67 करोड़ पहुंच गया. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और प्रीति मुकुंदन के वायरल एक्शन सीक्वेंस की वजह से वीकेंड पर कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
Third scene from #Blastpic.twitter.com/ntAtCKuiDo https://t.co/LfDfoxnmNJ
— Arif (@its_gulamarif) May 29, 2026
प्रीति मुकंदन के अपकमिंग प्रोजेक्ट
'ब्लास्ट' की सफलता के साथ प्रीति की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है. प्रीति मुकंदन की आगामी फिल्मों में 'इधयम मुरली (तमिल)', इमो इमो इदी (तेलुगू) और दशामाकन (तमिल) शामिल हैं. जबकि वे कार्तिक आर्यन के साथ 2027 में नागजिला फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है. इस तरह प्रीति पैन इंडिया एक्ट्रेस बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं