स्टेंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की इन दिनों अपनी एक क्लिप वायरल होने के बाद से कंट्रोवर्सी में घिर गए हैं. इस बीच उनकी एक और क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में उनके साथ टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाल वैभव सूर्यवंशी भी बैठे नजर आ रहे हैं. प्रणीत मोरे अपनी खास कॉमिक स्टाइल में वैभव सूर्यवंशी और क्रिकेट से जुड़े किस्से सुना रहे हैं. इस दौरान वो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर भी तंज कसते हैं. जिस पर वहां मौजूद दर्शक दिल खोल कर ठहाके लगाते नजर आते हैं. खुद वैभव सूर्यवंशी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का सवाल
प्रणीत मोरे के इस वीडियो में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी उनके शो में मौजूद दिखाई देते हैं. स्टेज पर प्रणीत बताते हैं कि वैभव उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने शो में आने की परमिशन भी मांगी थी. इसके बाद वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि तुम तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की क्लास लेते हो. मेरी क्लास मत लेना. ये सुनकर ऑडियंस हंस पड़ती है और वैभव भी मुस्कुराते नजर आते हैं. वीडियो में दोनों के बीच की हल्की फुल्की बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है.
वैभव की बल्लेबाजी पर किए मजेदार कमेंट
शो के दौरान प्रणीत मोरे ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार अंडर-19 परफॉर्मेंस का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बना दिए थे. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर मजाकिया टिप्पणी भी की. और, कहा कि एक बिहारी सब पर भारी पड़ गया. उनका ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. ऑडियंस के रिएक्शन को देखकर ये समझा जा सकता है कि क्रिकेट और कॉमेडी का ये शानदार मेल दर्शकों को भी खासा पसंद आया.
कॉम्प्लान के एड पर भी ली चुटकी
वैभव सूर्यवंशी ने कुछ समय पहले ही कॉम्प्लान का एड भी किया था. इस पर भी प्रणीत मोरे ने मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा कि अब युवा खिलाड़ी सोचेंगे कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कॉम्प्लान खाना जरूरी है. इसके बाद उन्होंने बाबर आजम का जिक्र करते हुए मजाक किया कि कॉम्प्लान खाने से उनकी हाइट तो बढ़ गई. लेकिन स्ट्राइक रेट नहीं. इस लाइन पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए. यही वजह है कि ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इस कॉन्ट्रोवर्सी में उलझे प्रणीत मोरे
प्रणीत मोरे के एक शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें एक दर्शक अपनी डेट से जुड़ा अनुभव साझा कर रहा था. बातचीत के दौरान उसने डेट और महिलाओं को लेकर कुछ ऐसे कमेंट किए जो महिलाओं की रिस्पेक्ट के खिलाफ माने गए हैं. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. वीडियो में प्रणीत मोरे उस जोक के दौरान हंसते हुए दिखाई दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी और कहा कि ऐसी बातों पर हल्के में रिएक्ट देने में ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी.
माफी के बाद भी जारी है बहस
विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय दर्शक की टिप्पणी को वहीं रोक देना चाहिए था. साथ ही उन्होंने संबंधित वीडियो को भी हटा दिया. हालांकि इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी रही. सोशल मीडिया पर ये बहस भी होने लगी कि कॉमेडी की भी कोई लिमिट होना चाहिए. खासतौर से पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कितनी बात होनी चाहिए ये तय होना चाहिए.
इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया डिएक्टिवेट
लगातार बढ़ती ट्रोलिंग के बीच प्रणीत मोरे ने अपना मेन इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया. इस अकाउंट पर लगभग 38 लाख फॉलोअर्स थे. उनका दूसरा अकाउंट अभी भी एक्टिव बताया जा रहा है. लेकिन मेन अकाउंट बंद होने की वजह से वो फिर सुर्खियों में ही बने हुए हैं.