बॉलीवुड का वो खतरनाक विलेन, जो कभी बना मलंग चाचा तो कभी माइकल, बिग बी से ज्यादा ली फीस, 8 फोटो में दिखेगा रौला

हिंदी सिनेमा का एक ऐसा खलनायक जिसकी खलनायकी देख लोग कांप जाते थे. जहां इंडस्ट्री में लोग हीरो बनने का ख्वाब देखते थे, इस एक्टर ने विलेन बनना चुना.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पर्दे का ऐसा विलेन, जिसे देखकर असल जिंदगी में भी डर जाते थे लोग

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में जब हर किसी का सपना हीरो बनकर पर्दे पर छा जाने का होता था, तब एक शख्स ने इस चलन को तोड़कर अपनी अलग राह चुनी और वही राह उसे स्टारडम की ऊंचाइयों तक ले गई. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्राण कृष्ण सिकन्द की, जिनका नाम सुनते ही दर्शकों के मन में डर और गुस्सा एक साथ उमड़ पड़ता था, और ये असर इतना गहरा था कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी देखकर सहम जाते थे. विलेन के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि वही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए प्राण ने वो मुकाम हासिल किया, जहां उन्हें साल 2013 में भारत सरकार ने सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' से नवाजा. अब जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें.

ये भी पढ़ें: जब अभिषेक ने किया ऐसा काम और नाराज हो गए अमिताभ बच्चन, गुस्से में कहा था- तुम क्या कर रहे हो?

मां-बाप नहीं रखते थे अपने बच्चों का नाम प्राण

प्राण के नाम से बेशक आज की जनरेशन वाकिफ न हो लेकिन एक दौर ऐसा था जब बड़े से बड़ा स्टार भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से डरता था. उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि सालों तक भारतीय परिवारों ने अपने बच्चों का नाम 'प्राण' नहीं रखा. जिस भी फिल्म में प्राण काम करते थे उसमें उन्हें अलग से क्रेडिट दिया जाता था. उस जमाने में प्राण सबसे सफल और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक थे.

Advertisement

360 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

6 दशकों तक चले अपने करियर में प्राण ने 360 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 'मधुमति', 'उपकार', 'शहीद', 'जिस देश में गंगा बहती है', 'पूरब और पश्चिम', 'राम और श्याम', 'जंजीर', 'डॉन', 'अमर अकबर एंथनी' उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में हैं. उनके निभाए गए किरदारों की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जिसमें वो कहीं ‘जंजीर' के ‘शेर खान' बने नजर आते हैं तो कहीं ‘जिस देश में गंगा बहती है' के ‘राका'. ऊपर नजर आ रही प्राण की इन तस्वीरों में भी उनका वही अंदाज दिखता है. तीसरी तस्वीर में उनका शांत और मासूम लुक नजर आता है, तो चौथी तस्वीर में उनका गंभीर चेहरा फिर से उस खौफनाक विलेन की याद दिला देता है.

राज कपूर को दिवालिया होने से बचाया

प्राण ऑनस्क्रीन भले ही इतने खूंखार थे, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कई कलाकारों की फिल्म चलाने में मदद की. एक्टर ने कई दिग्गज कलाकारों की फिल्मों में काम करके उन्हें मुश्किल से निकाला. 'मेरा नाम जोकर' की असफलता के बाद जब राज कपूर दिवालिया हो गए थे, तब उन्होंने 'बॉबी' में काम किया. 'जंजीर' फिल्म की कामयाबी की एक वजह प्राण भी थे क्योंकि किसी को भी ये यकीन नहीं था कि अमिताभ बच्चन कोई हिट फिल्म दे सकते हैं. बाद में बीमार होने के बावजूद प्राण ने बच्चन के होम प्रोडक्शन की फिल्मों में काम करके एक बार फिर उनकी मदद की.

Advertisement
Featured Video Of The Day
New CM of West Bengal: अब कौन संभालेगा CM की कमान? इन बड़े नामों पर चर्चा तेज