Fauzi Movie Release Date out: बाहुबली फ्रेनसाइजी और कल्कि 2989 AD के फेमस साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए रिबेल स्टार तैयार है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें प्रभास की अपकमिंग मूवी पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फौजी' के बारे में जानकारी शेयर की गई है. इस जानकारी को अनुपम खेर ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया है. लेकिन इस सब के बीच फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस का ध्यान खींचा है। नया पोस्टर बहुत कुछ बता रहा है.
अनुपम खेर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर और रीलीज डेट
अनुपम खेर ने अपने अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फौजी' (Fauzi)* की इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है. आज़ादी का जश्न मनाने से पहले, यह एक लड़ाई थी. हमारे कल के लिए लड़ने वाले हर फोजी के जज़्बे को सलाम और इसी के साथ उन्होंने #Fauz की रीलीज डेट से भी पर्दा उठाया और बताया कि मूवी 3 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी.
फिल्म का पोस्टर
फिल्म के पोस्टर में क्या है
फौजी' के मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें हैदराबाद की चारमीनार दिख रही है .गली में एक शख्स खून से लथ-पथ नजर आ रहा है. जिसके दोनों हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है. माना जा रहा है कि यह प्रभास का किरदार है. वही पोस्टर में ही बाई तरफ एक बूढ़ा शख्स धोती और जनेऊ पहने लाठी लेकर दूसरी तरफ जा रहा है. जिसका किरदार शायद अनुपम खेर निभा रहे है.
चार मीनार के आस-पास घर जले हुए हैं. इसके पोस्टर पर लिखा है 'एक बटालियन जिसने अकेले लड़ाई लड़ी. और पोस्टर में ही इसकी रिलीज डट से भी पर्दा उठाया है.
इन कलाकारों से सजी है 'फौजी' की स्टार कास्ट
फिल्म फौजी में प्रभास के साथ नई एक्ट्रेस इमानवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर मूवी में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें संगीत विशाल चंद्रशेखर ने दिया है. गाने के बोल के के है.