प्रभास की फिल्म फौजी से जुड़ी बुरी खबर, कार एक्सिडेंट में क्रू मेंबर की मौत, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार

प्रभास की फिल्म फौजी से जुड़ी एक खबर ने फैन्स और पूरी टीम को सदमा दे दिया है. दरअसल फिल्म की शूटिंग के सेट पर पहुंच रही एक गाड़ी एक्सिडेंट का शिकार हुई और इसमें एक शख्स की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रभास की फिल्म फौजी के क्रू के एक सदस्य की मौत
Social Media
नई दिल्ली:

प्रभास की मचअवेटेड फिल्म ‘फौजी' से जुड़ी एक दुखद खबर ने पूरी टीम का मूड अपसेट कर दिया है. हैदराबाद के पास एक रोड एक्सीडेंट में फिल्म के एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद पूरी यूनिट सदमे में है. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है लेकिन एनडीटीवी को मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक काम नहीं रुका है.

हादसा कहां और कैसे हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रू के सदस्य रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए जा रहे थे. हैदराबाद के बाहरी इलाके अब्दुल्लापुरमेट के पास चोटुप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और सीमेंट से बने डिवाइडर ब्लॉक्स से टकरा गई. हादसा टूप्रानपेट ब्रिज के नजदीक हुआ. एक क्रू मेंबर मौके पर ही जान गंवा बैठा, जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

शुरुआत जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. अभी तक प्रभास या फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पीड़ितों की पहचान अभी शेयर नहीं की गई है. यह दुखद घटना फिल्म की टीम के लिए बड़ा झटका है. ‘फौजी' में प्रभास एक सैनिक के किरदार में हैं जिसे ‘वन मैन बटालियन' बताया जा रहा है. फिल्म का डायरेक्शन हनु राघवपुडी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran पर तीसरा 'रहस्यमयी' हमला! न America, न Israel; आखिर आधी रात किसने दहलाया ईरान?
Topics mentioned in this article
Prabhas Fauzi Crew Member Dies
Hyderabad Film Shoot Accident
Ramoji Film City Crash
Fauzi Production Halted
Fauzi Crew Injury Report
Fauzi Film Release Plans
Prabhas Starrer News
Prabhas Movies
Prabhas Instagram
Prabhas Net Worth
Prabhas Age
Prabhas Luxury Cars Collection