हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत की बेटी की हुई शादी, फिल्म इंडस्ट्री से दूर जानें क्या करते हैं बेटी-दामाद

बॉलीवुड एक्टर रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी की शादी हो गई है. इस शादी में बेहद खास और करीबी लोग शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक्टर रंजीत की बेटी ने की शादी, जानें कौन हैं दामाद जी?
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री विलेन रंजीत बेदी की बेटी दिव्यांका बेदी की शादी हो गई है. दिव्यांका ने मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लंबे लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर से शादी की. रंजीत की बेटी ने ट्रेडिशनल तरीके के बजाय रजिस्टर्ड शादी की. दिव्यांका ने फिटनेस ऑत्रप्रन्योर अपूर्व माथुर के साथ रजिस्टर्ड शादी की. इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. यह समारोह जुहू में JW मैरियट के 'मेजो मेजो' में ऑर्गेनाइज किया गया था. इसमें जैकी श्रॉफ, डैनी डेन्जोंगपा, सोनी राजदान और नीना गुप्ता जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं.

दिव्यांका 'रॉ मैंगो' ब्रांड की लाल बनारसी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने इसके साथ नेत्री अग्रवाल का डिजाइन किया गया एक कोर्सेट पहना था. हालांकि, सबसे खास अट्रैक्टिव उनकी ट्रे़डिशनल जूलरी थी, जो उनकी दादी के कलेक्शन से थी. अपूर्व ने लाल शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने अनीशा जैन की स्टाइल की गई मल्टी-कलर जैकेट पहनी थी.

एक वीडियो में रंजीत अपनी बेटी दिव्यांका का हाथ थामे उन्हें स्टेज की ओर ले जा रहे हैं. इसके बाद दिव्यांका ने अपूर्व को गले लगाया और दोनों ने साथ में डांस किया. एक तस्वीर में न्यूली वेड कपल रंजीत के साथ पोज देता नजर आ रहा है. दिव्यांका दिग्गज एक्टर रंजीत और उनकी पत्नी अलोका बेदी की बेटी हैं.

Advertisement

क्या करती हैं दिव्यांका?

दिव्यांका एक फिटनेस कोच हैं और मुंबई में अपना जिम भी चलाती हैं. वह अक्सर अपनी फिटनेस ट्रेनिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा, दिव्यांका की फैशन और जूलरी डिजाइन में भी गहरी दिलचस्पी है. वह 'गीगी बी डिजाइन्स' नाम से अपनी खुद की डिजाइन फर्म चलाती हैं, जो उन्हें अपने पिता की तरह ही मल्टी टैलेंटेड बनाती हैं. वहीं, उनके पति अपूर्व माथुर भी फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हैं और वे दोनों मिलकर एक जिम चलाते हैं.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की मां ने किया 'ये प्रेम मोल लिया' का रिव्यू, मम्मी की रेटिंग देख रह जाएंगे हैरान

Advertisement
Featured Video Of The Day
'यहां की बात ही निराली है...' : NDTV क्रिएटर मंच पर कैलाश खेर ने सुनाए काशी के किस्से
Topics mentioned in this article
Ranjeet Daughter Photo
Ranjeet Daughter Divyanka Bedi
Hindi News
Bollywood News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं