पूनम ढिल्लो, अपूर्व अग्निहोत्री से लेकर गौरव खन्ना तक, कानपुर से हैं ये बड़े सितारे, टीवी, बॉलीवुड से OTT तक मचा रहे हैं धूम

उत्तर प्रदेश का कानपुर सिर्फ इंडस्ट्रियल शहर नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कई बड़े चेहरे देने वाला शहर भी है. टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी के कई चर्चित सितारों का इस शहर से गहरा नाता रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कानपुर सिर्फ चमड़े और गुटखे के लिए नहीं मशहूर
नई दिल्ली:

जब भी कानपुर का नाम आता है, लोगों के दिमाग में सबसे पहले चमड़े का कारोबार, स्ट्रीट फूड, गंगा किनारे की पुरानी गलियां और ठेठ यूपी वाला अंदाज घूम जाता है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यही शहर टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया को कई बड़े चेहरे भी दे चुका है. दिलचस्प बात ये है कि इनमें सिर्फ पुराने दौर के सितारे ही नहीं, बल्कि आज के डिजिटल युग के चर्चित कलाकार भी शामिल हैं. ‘अनुपमा' के सुपरस्टार से लेकर ‘मिर्जापुर' और ‘जामताड़ा' जैसे शोज के दमदार एक्टर्स तक, कई ऐसे नाम हैं जिनका कानपुर से गहरा कनेक्शन रहा है. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी जड़ें यूपी के इसी शहर से जुड़ी हुई हैं.

ओटीटी की दुनिया का दमदार चेहरा

अगर आपने ‘मिर्जापुर', ‘जामताड़ा' या ‘महारानी' देखी है, तो अमित सियाल का चेहरा जरूर याद होगा. कानपुर में जन्मे अमित सियाल आज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी एक्टिंग का अंदाज उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है.

यह भी पढ़ें- शेखर सुमन के भूतिया घर पहुंची फराह खान, अंधेरे-सन्नाटे के बीच आई बिल्ली की आवाज, दिलीप के साथ भागीं चीखते हुए

‘अनुपमा' के अनुज कपाड़िया भी कानपुर से
टीवी की दुनिया में गौरव खन्ना बड़ा नाम बन चुके हैं. ‘अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता जबरदस्त बढ़ी. बहुत कम लोग जानते हैं कि गौरव खन्ना का संबंध कानपुर से है. इस समय वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं.

Advertisement

‘कृष्ण' बनकर घर-घर में छा गए थे कानपुर के सर्वदमन डी. बनर्जी
90 के दशक में रामानंद सागर के शो ‘कृष्णा' ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इसमें भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी. बनर्जी का भी कानपुर से खास रिश्ता रहा है. उस दौर में लोग उन्हें सचमुच भगवान कृष्ण की तरह देखने लगे थे.

‘परदेस' से चमके थे अपूर्व अग्निहोत्री
सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस' से पहचान बनाने वाले अपूर्व अग्निहोत्री भी कानपुर कनेक्शन रखते हैं. फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी लंबा सफर तय किया और कई लोकप्रिय शोज में नजर आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

कॉमेडी की दुनिया के ‘गजोधर भैया'
राजू श्रीवास्तव का नाम आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है. अपनी देसी कॉमेडी और शानदार ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर से उन्होंने पूरे देश को खूब हंसाया. कानपुर से निकले राजू श्रीवास्तव ने स्टैंडअप कॉमेडी को घर-घर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. ‘गजोधर भैया' जैसे उनके किरदार आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. 2022 में उनके निधन ने फैंस को गहरा झटका दिया था, लेकिन उनकी कॉमेडी आज भी लोगों को हंसाती रहती है.

शाहरुख खान की आवाज बन चुके हैं अभिजीत
90 के दशक के सुपरहिट गानों की बात हो और अभिजीत भट्टाचार्य का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. कानपुर से जुड़े अभिजीत लंबे समय तक शाह रुख़ ख़ान की फिल्मों की आवाज माने जाते रहे. ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' और ‘वो लड़की जो' जैसे कई गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं.

स्टैंड अप की नई पीढ़ी का बड़ा नाम
यूट्यूब और लाइव शोज की दुनिया में हर्ष गुजराल तेजी से बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और ऑडियंस से मजेदार बातचीत वाली स्टाइल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका भी कानपुर से कनेक्शन है.

80 और 90 के दशक की बड़ी स्टार रहीं पूनम ढिल्लों
कानपुर से जुड़ी पूनम ढिल्लों 80 और 90 के दशक की सबसे चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. ‘नूरी' से मिली लोकप्रियता के बाद उन्होंने ‘रेड रोज', ‘सोहनी महिवाल', ‘तेरी मेहरबानियां', ‘नाम' और ‘कर्मा' जैसी कई फिल्मों में काम किया. उस दौर में उनकी खूबसूरती, सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें हिंदी सिनेमा का बड़ा चेहरा बना दिया था. फिल्मों के अलावा पूनम ढिल्लों टीवी और रियलिटी शोज में भी लगातार नजर आती रही हैं.

Advertisement

टीवी की लोकप्रिय बहू भी कानपुर से
‘पुनर्विवाह' और ‘झांसी की रानी' जैसे शोज से पहचान बनाने वाली कृतिका सेंगर का पालन-पोषण कानपुर में हुआ है. टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने लंबे समय तक लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया. अभिनेता निकितिन धीर से शादी के बाद भी वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं.

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी पर बवाल! चंपत राय को लेकर कम्प्यूटर बाबा ने कर दी ये मांग
Topics mentioned in this article
Kanpur Celebrities
Bollywood Connection
Gaurav Khanna Kanpur
Sarvadaman D. Banerjee News
Sarvadaman D. Banerjee Serial