पीएम मोदी ने की इजराइली वेब सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से मुलाकात, शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को उन्होंने इजराइल की मशहूर नेटफ्लिक्स सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से मुलाकात की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएम मोदी ने की इजलाइली वेब सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को उन्होंने इजराइल की मशहूर नेटफ्लिक्स सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से मुलाकात की. इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए उन्होंने उनके साथ एक खूबसूरत ग्रुप सेल्फी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह सेल्फी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "सौभाग्य से इस मुलाकात में सिर्फ सेल्फी लेनी पड़ी, कोई अंडरकवर काम नहीं करना पड़ा! #Fauda". सेल्फी में प्रधानमंत्री मोदी सेंटर में खड़े नजर आ रहे हैं. उनके साथ 'फौदा' सीरीज के कई प्रमुख कलाकार हैं. पीछे भारतीय झंडा भी दिख रहा है. यह तस्वीर जल्दी ही वायरल हो गई है.

'फौदा' इजराइल की एक बहुत लोकप्रिय एक्शन-ड्रामा सीरीज है. इसमें इजराइली सुरक्षा बलों के अंडरकवर ऑपरेशन्स की कहानी दिखाई जाती है. वेब सीरीज को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया है. भारत में भी इसके करोड़ों फैंस हैं. कई युवा इसकी कहानी और एक्टिंग के दीवाने हैं. प्रधानमंत्री की यह मुलाकात सांस्कृतिक स्तर पर दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करती है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जेरूसलम में भारतीय यहूदी समुदाय, इंडोलॉजिस्ट और सांस्कृतिक हस्तियों से मिल रहे हैं. 'फौदा' कलाकारों से मुलाकात इसी क्रम में हुई. प्रधानमंत्री ने सीरीज की वैश्विक लोकप्रियता की तारीफ भी की. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Gold Silver Rate | Hormuz पर Trump का बड़ा ऐलान, सोना-चांदी फिरसे गिरा धड़ाम! | War News