PK के सिंगर को गूगल ने दिखा दिया था मृत,  बोले- यह वीकिपीडिया के कारण हुआ  

पीके सिंगर स्वरूप खान ने बताया कि उन्हें गलती से मृत घोषित कर दिया गया था, जिस पर अब खुद उन्होंने रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्वरुप खान को गूगल पर मृत घोषित कर दिया गया था
नई दिल्ली:

सिंगर स्वरूप खान, जो राजस्थानी फोक गानों के लिए जाने जाते हैं. जबकि पीके में उनका गाना रंगीलो मेहमान काफी चर्चा में रहा. लेकिन पिछले दिनों वह चर्चा में तब आ गए जब गूगल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस पर सिंगर ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस सिचुएशन पर उनकी हंसी नहीं रुकी. लेकिन इसने उन्हें काफी शॉक कर दिया था. उन्होंने कहा, मेरे एक दोस्त ने मुझे और मेरे मैनेजर को बताया. जब मैंने देखा मैं हंसने लगा. मैंने सोचा. यह क्या है? मैं जिंदा और सही सलामत हूं और मुझे मृत घोषित कर दिया गया है. 

सिंगर के परिवार को नहीं पता चला

सिंगर ने कहा, हमने चेक किया और एहसास हुआ कि यह सब वीकिपीडिया के कारण हुआ है. वहां कोई भी चीजें एडिट कर सकता है. मेरी टीम ने सही किया और रात तक यह हट गया. मुझे बहुत बुरा लगा. कुछ जाने बिना कोई किसी को मृत घोषित कैसे कर सकता है. शुक्र है यह मेरे परिवार को नहीं पता चली. वरना. वह बहुत चिंता हो जाते है. सोचिए अगर मैं ट्रैवल कर रहा होता और कुछ घंटे बात नहीं कर पाता तो मेरे परिवार कितने चिंता में होते. यह चीजें पैनिक और कन्फ्यूजन क्रिएट करती हैं. 

स्वरुप खान का नाम था सेम

ये भी पढे़ं- बिग बॉस 10 का आ गया धमाकेदार प्रोमो ! दशावतार की होगी थीम, सुपरस्टार नागार्जुन करेंगे होस्ट

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजस्थान के फोक आर्टिस्ट, जिनका नाम स्वरुप खान से मिलता जुलता था उनका निधन हो गया था. इस बार में उन्होंने कहा, “एक स्वरुप खान नाम के फोक सिंगर का निधन एक्सीडेंट में हो गया था. हमारे नाम और काम सारी चीजें एक जैसी थीं. तो जानकारी शायद कहीं मिक्स हो गई थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए. अगर प्लेटफॉर्म मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी दिखा रहे हैं तो किसी भी तरह के बदलाव से पहले उनके पास सही वेरिफिकेशन सिस्टम होना चाहिए. कोई भी व्यक्ति इतनी आसानी से ऐसी संवेदनशील जानकारी में बदलाव नहीं कर पाना चाहिए. कल को किसी के भी बारे में कुछ भी गलत लिखा जा सकता है और लोग उसे सच मान सकते हैं. लोग मुझसे कह रहे थे कि इस तरह की खबरें आपकी उम्र को बढ़ाती हैं. इसके बाद मेरी उम्र बढ़ गई.”

Advertisement

ये भी पढे़ं- 'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दिया रिएक्शन

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
PK
Bollywood
Entertainment